तबादला किए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय का किया घेराव
रानियां से सिरसा में सहायक लाइन मैन की बदली किए जाने के विरोध म
जागरण संवाददाता, सिरसा : रानियां से सिरसा में सहायक लाइन मैन की बदली किए जाने के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष धरना दे दिया। कर्मचारियों ने बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की ओर तबादले किए जान के कारण की जानकारी मांगी।
वीरवार को धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईवी यूनियन प्रधान देवीलाल बिरड़ा ने की। धरने को संबोधित करते हुए महेंद्र कुमार ने कहा कि निगम अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित करने हेतु उनका तबादला किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि कर्मचारी के तबादले को रोकने की मांग को लेकर वह पहले रानियां बिजली निगम कार्यालय मे धरना दे चुके है लेकिन अधिकारियों ने उनसे बातचीत तक नहीं की। जिसके पश्चात अब वह यहां पर कार्यालय के घेराव करने पर मजबूर हुए है। इस मौके पर सर्कल सचिव सतिद्र मोंगा, सुरेश मंगल, मनोज कुमार ने कहा कि जब तक अधिकारियों की ओर से तबादले के कारण की जानकारी नहीं दी जाती तब तक यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं उन्होंने कर्मचारी के तबादले को रोकने की भी मांग उठाई।