उधार दिए रुपये न मिलने की आत्महत्या
संवाद सूत्र रानियां शहर के वार्ड नंबर 14 में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी
संवाद सूत्र, रानियां : शहर के वार्ड नंबर 14 में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना का कारण पैसों का लेनदेन बनाया जा रहा है। मृतक की पहचान जंगीर सिंह (75) निवासी जीवननगर मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर 15 के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जंगीर सिंह रात से घर से गायब था। वे रात से ही उनकी खोज में लगे हुए थे।
मृतक जंगीर सिंह के सामने वाली गली में वार्ड नंबर 14 में लोगों ने एक पीर की दरगाह पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। उसके पास जहरीला पदार्थ भी पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत वहां जाकर देखा तो दरगाह में जंगीर सिंह का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिसमें मृतक जंगीर सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि उसने कुछ वर्ष पहले अपनी जमीन को बेचकर उसका पैसा लोगों को ब्याज पर दे दिया था, लेकिन वे लोग उसका पैसा नहीं लौटा रहे थे। इस बाबत उनका एक केस भी अदालत में चल रहा था। अपनी मौत के लिए उसने 6-7 लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मपाल ने बताया कि मृतक के पुत्र मेजर सिंह के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों का सौंप दिया गया है।