जिले में कई जगह जली पराली, 12 जगह हुई पहचान
जिले में मंगलवार को कई स्थानों पर धान की पराली को आग लगाई गई
जागरण संवाददाता, सिरसा
जिले में मंगलवार को कई स्थानों पर धान की पराली को आग लगाई गई। जिससे आसमान में स्मॉग बढ़ गया। जिला प्रशासन ने किसानों द्वारा 12 स्थानों पर पराली जलाने की पहचान की गई है। जिन पर प्रशासन द्वारा जुर्माना किया जाएगा। हरियाणा प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ विकास हुड्डा ने गांव जीवननगर में पराली जलाए जाने पर निरीक्षण किया गया। गांव में चार किसानों ने पराली के आग लगाई हुई थी।
-- पराली जलाने के 958 हुए मामले
जिले में पराली जलाने के मामले बढ़ने लगे हैं। किसान धान की फसल निकालने के बाद पराली के आग लगा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई व जुर्माना भी किया जा रहा है। जिले में अभी तक 958 किसानों ने धान की पराली के आग लगाई है।
-- चार किसानों के दस हजार रुपये का किया जुर्माना
धान की पराली जलाए जाने की सूचना मिलने पर हरियाणा प्रदूषण बोर्ड व जिला प्रशासन की गठित टीम ने गांव जीवन नगर में पराली जलाने पर निरीक्षण किया। टीम में प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ विकास हुड्डा, क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, बीएंडआर विभाग के एसडीओ ओपी कामरा ने निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने देखा कि चार किसानों पर दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया। प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ विकास हुड्डा ने किसानों को समझाया कि पराली जलाने से काफी प्रदूषण बढ़ रहा है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। किसान पराली न जलाकर भूमि में मिलने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान पराली जलाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--- बढ़ने लगा स्मॉग
किसानों द्वारा पराली जलाए जाने पर प्रदूषण काफी बढ़ने लगा है। इससे स्मॉग बढ़ने से अस्थमा के मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं स्मॉग के कारण शाम के समय धुंध सी छा गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सायं के समय हुई हलकी बूंदाबांदी से स्मॉग में कुछ कमी आई।
--- गांव जीवननगर में चार किसानों ने धान की पराली के आग लगाई गई। जिस पर दस हजार रुपये का किसानों पर जुर्माना किया गया है। किसानों को धान की पराली नहीं जलाने के लिए भी कहां गया है। गांव के सरपंच व पटवारी को पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए गये है।
विकास हुड्डा, एसडीओ, हरिणाणा प्रदूषण बोर्ड हिसार