Move to Jagran APP

मिलीभगत से नोहरों में बिक रहा धान, चढूनी बोले-गड़बड़ी हो रही है, सरकार जांच करवाए

डबवाली में धान खरीद में गड़बड़ी हो रही है। प्रदेश के किसान का धा

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 09:51 PM (IST)
मिलीभगत से नोहरों में बिक रहा धान, चढूनी बोले-गड़बड़ी हो रही है, सरकार जांच करवाए
मिलीभगत से नोहरों में बिक रहा धान, चढूनी बोले-गड़बड़ी हो रही है, सरकार जांच करवाए

संवाद सहयोगी, डबवाली : डबवाली में धान खरीद में गड़बड़ी हो रही है। प्रदेश के किसान का धान अनाज मंडी में पड़ा है तो वहीं पड़ोसी सूबा पंजाब का धान नोहरों में बिक रहा है। आसानी से बारदाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि मनोहर सरकार ने सीमांत राज्य की धान खरीदने के आदेश जारी नहीं किए है। रविवार को दैनिक जागरण ने चौटाला रोड पर स्थित नोहरों का स्टिग किया। नोहरों में धान के ढेर नजर आए तो एक नोहरे में धान से भरे सैकड़ों बैग।

loksabha election banner

----------

लाइव रिपोर्ट :

सुबह 11 बजे है। चौटाला रोड पर काटन फैक्टरी सत्यनारायण रामचंद्र के समीप स्थित गोदामों में धान के ढेर नजर आ रहे है। एक नोहरे में सैंकड़ों बैग पड़े दिखाई दे रहे है। ढेरी धान के पास चारपाई पर किसान लेटा हुआ है। जोकि खुद को गांव वडिगखेड़ा (श्री मुक्तसर साहिब) का बताता है। किसान का कहना है उसने हरियाणा में मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा रखी है। आढ़ती के कहने पर धान को लेकर यहां आया है। किसान के मुताबिक बैग में भरा धान उसका नहीं है। इसी गोदाम के ठीक सामने एक आढ़ती की प्लिथ दिखाई दे रही है। यहां धान की दो ढेरियां हैं। धान सुखाया जा रहा है। संदेह जताया जा रहा है कि नमी ज्यादा होने के कारण किसान से औने-पौने दाम पर धान खरीदकर ढेरी किया गया है। इधर डीएवी स्कूल के पीछे स्थित गोदाम में धान के ढेर नजर आ रहे है। मजदूरों का कहना है कि रात को यहां धान ढेरी हुआ है।

----

चढूनी बोले - धान खरीद में हो रही गड़बड़ी

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि प्रदेश में सही तरीके से धान की खरीद नहीं हो रही। धान की खरीद में गड़बड़ी हो रही है। चढूनी ने मामले की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार खुद को सही साबित करना चाहती है तो जांच करवाकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करे।

----

धान से भरे बैग कहां गायब हो गए

धान खरीद में हो रही गड़बड़ी पर एसडीएम राजेश पूनिया से पूछा तो उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता को जांच के आदेश दिए। सचिव ने एसडीएम को रिपोर्ट नहीं दी है। फिलहाल वीडियोग्राफी करके एसडीएम को भेजी है। सचिव का कहना है कि मौके पर बैग नहीं मिले। सवाल उठता है कि नोहरे में धान से भरे बैग कहां गायब हो गए।

----

एजेसियों ने झाड़ा पल्ला, बोले-हमारा धान नहीं

डबवाली में हैफेड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग धान खरीद कर रही है। दोनों एजेंसियों ने पल्ला झाड़ लिया। हैफेड प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि 390 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया है। उनका धान बाहर कहीं नहीं पड़ा हे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजदीप सिंह काहलो ने कहा कि नोहरों में पड़ा धान एजेंसी का नहीं है। अनाज मंडी में 558 क्विटल धान की खरीद हुई है। अब सवाल उठता है कि फिर नोहरों में पड़ा धान किसका है?

---------------

मैंने किसी आढ़ती को नोहरे में धान ढेरी करवाने की अनुमति नहीं दी है। नोहरे में धान मिली है। मार्केट कमेटी सचिव का कहना है कि यह धान हरियाणा के किसानों की है। धान से भरे बैग न मिलने की वीडियो बनाकर भेजी है। नोहरों में धान मिलना ही बड़ा मामला है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए सचिव का कहा है। अभी रिपोर्ट मुझे नहीं मिली है। अगर पंजाब का धान नोहरों में है तो यह जांच का विषय है।

-राजेश पूनिया, एसडीएम, डबवाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.