Move to Jagran APP

ग्राहकों की कमी होने पर भिड़े टाल संचालक, पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी

डबवाली ग्राहकों को लेकर हुए विवाद में दो दुकानदारों में तेजधार हथियार चल

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 05:17 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 05:17 AM (IST)
ग्राहकों की कमी होने पर भिड़े टाल संचालक, पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी
ग्राहकों की कमी होने पर भिड़े टाल संचालक, पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी

संवाद सहयोगी, डबवाली : ग्राहकों को लेकर हुए विवाद में दो दुकानदारों में तेजधार हथियार चल गए। पिस्तौल तक तन गई। घायल दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में गांव लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) हाल नजदीक स्वतंत्रता सेनानी पार्क, वार्ड नौ डबवाली निवासी शंभू ने बताया है कि डबवाली निवासी देसराज ने पार्क के समीप नोहरे में हरे की टाल खोल रखी है। वह उसी टाल पर कार्य करता है। सामने ही गौरव की भी हरे की टाल है। कुछ दिन पूर्व गौरव ने ग्राहक कम होने की बात करते हुए उसे टाल बंद करने की धमकी दी थी। 10-12 दिन के लिए उसने टाल बंद कर दी थी। सात अप्रैल को सुबह छह बजे पुन: टाल खोली। शाम करीब पौने आठ बजे दुकान बंद करके नोहरे के अंदर बने कमरे में चला गया था। करीब नौ बजे नोहरे की दीवार कूदकर लक्खा सिंह, सूरज सिंह, गौरव व दो तीन लड़के आ गए।

loksabha election banner

----

युवक ने आवाज लगाई-ये मर जाएगा, चलो यहां से

शिकायतकर्ता के अनुसार लक्खा के हाथ में पिस्तौल थी। सूरज के हाथ में कापा और गौरव के पास कुल्हाड़ी थी। बलजीत सिंह भाटी के हाथ में डंडा था। आते ही लक्खा ने उस पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। सूरज ने उस पर कापे से वार किया। उसने दूसरा वार किया जोकि उसके सिर पर लगा। गौरव ने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उसकी छाती पर चोट मारी। जिससे वह नीचे गिर गया। उसके बाद बलजीत भाटी ने हाथ में लिए डंडे से उसके चोटें मारी। उसके खून बहने लगा। नोहरे के बाहर खड़े किसी लड़के ने कहा कि मर जाएगा, अब चलो यहां से। जाते हुए आरोपित धमकी दे गए कि अगर टाल खोली तो उसे जिदा नहीं छोड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.