Move to Jagran APP

मांगों को लेकर नप कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद कार्यालय के प्रांगण में कर्मचारियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 01:58 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 01:58 AM (IST)
मांगों को लेकर नप कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल
मांगों को लेकर नप कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, सिरसा : नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद कार्यालय के प्रांगण में कर्मचारियों ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। मंगलवार को पहले दिन भूख हड़ताल पर कर्मचारी महिला प्रधान कृष्णा देवी, उपप्रधान राजो देवी, मदन, मोनू, अशोक, राजेंद्र , फायर से बलविदर , श्रवण, राज कुमार, अनिल मुंढ़ाल भूख हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा बीती 25 अप्रैल 2020, 17 अगस्त 2020 में 19 सूत्री मांगों पर अपनी सहमति जताई थी। लेकिन अभी तक इन मांगों के संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो वे आगामी 23-24 मई को पेन डाउन झाडू डाउन हड़ताल करेंगे। आंदोलन को तेज करने से भी वे गुरेज नहीं करेंगे। अनदेखी को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में तब्दील कर दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान मनोज अठवाल, अरूण परोचा, रवि, इकाई प्रधान नरेश चौहान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। --------- रानियां में भी कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, रानियां : नगर पालिका रानियां में नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने नप कार्यालय के आगे भूख हड़ताल शुरू की। हड़ताल में सफाई कर्मी व दमकल कर्मियों ने भाग लिया। पहले दिन भूख हड़ताल पर नप कर्मचारी सोमपाल प्रधान, सुनील कुमार, दखन राम, नरेंद्र कुमार, कृष्णा रानी, अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी प्रधान गुरमेल सिंह, नरेंद्र, सुभाष, सुरेंद्र व राकेश कुमार ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.