स्कूलों में करवाए जाएंगे मनरेगा मजदूरों से मरम्मत कार्य
सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य मनरेगा मजदूर भी कर सकेंगे। इसस
जागरण संवाददाता, सिरसा : सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य मनरेगा मजदूर भी कर सकेंगे। इससे पहले ठेकेदारों द्वारा अपने स्तर पर ही मजदूरों को लगाया जाता था। अब सरकारी स्कूलों में अब छोटे निर्माण कार्य मनरेगा स्कीम के तहत मजदूरों से कराए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में करीब 25 करोड़ रुपये से छोटे निर्माण कार्य कराए जाने हैं। जिसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में चारदीवारी की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मांगे गये हैं। जिससे स्कूलों में जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करवाया जा सके। एसएमसी के देखरेख में होते हैं कार्य
स्कूलों में स्कूल प्रबंधन कमेटी की देखरेख में कार्य करवाए जाते हैं। जिसके तहत स्कूल में निर्माण कार्य या मरम्मत करवाने के लिए पहले प्रस्ताव तैयार किया जाता है। इसके बाद संबंधित कार्य ठेकेदार के माध्यम से भी करवाए जाते हैं। स्कूल में जो भी कार्य होते हैं। यह कमेटी के माध्यम से होते हैं। स्कूलों में 20 लाख रुपये तक का काम स्कूल में कराया जाता है। इस मामले में अब मनरेगा आयुक्त एवं ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक की ओर से सभी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सीईओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में मनरेगा में पंजीकृत मजदूरों से काम कराए जाए। स्कूलों की बढ़ेगी सुंदरता
कोरोना वायरस को लेकर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया हुआ है। स्कूलों में स्टाफ सदस्य ही पहुंच रहे हैं। जिले के कई सरकारी स्कूलों में लंबे समय से मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। स्कूलों की मरम्मत कार्य होने से सुंदरता बढ़ेगी। स्कूलों में मनरेगा मजदूरों से स्कूलों में मरम्मत कार्य, खेल मैदानों में मिट्टी भरत, चार दीवारी, रास्तों को पक्का करना जैसे अनेक मरम्मत और निर्माण कार्य करवाए जा सकेंगे।
-----
सरकारी स्कूलों में अब छोटे निर्माण कार्य मनरेगा स्कीम के तहत मजदूरों से कराए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में मरम्मत कार्य के लिए पहले प्रस्ताव मांगे गये थे। जिनका बजट जारी किया जाना है।
- संतकुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।