ईंट भट्ठा मजदूरों को कंबल, टोपियां बांटकर मनाई लोहड़ी
लायंस क्लब डबवाली सुप्रीम ने वीरवार को जरूरतमंद लोगों में कंबल व गर्म वस्
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 05:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डबवाली : लायंस क्लब डबवाली सुप्रीम ने वीरवार को जरूरतमंद लोगों में कंबल व गर्म वस्त्र वितरित करते हुए लोहड़ी पर्व मनाया। क्लब सदस्य प्रधान डा. अश्विनी सचदेवा के नेतृत्व में गांव अलीकां स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचे और वहां कार्यरत मजदूरों के परिवार के सदस्यों को कंबल उपलब्ध करवाए। इसके अलावा बच्चों में टोपियां व जुराबें वितरित की गई। इस मौके पर क्लब सचिव अमरीक सिंह, पवन गर्ग, अशोक सिगला, डा. लोकेश्वर वधवा, भूपेंद्र पाहूजा व भट्ठा मालिक रिकू बांसल मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश कामरा, सुधा कामरा, रंगकर्मी संजीव शाद, रवि मोंगा व नरेश सेठी, सुधा कामरा,व गुरदीप कामरा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें