Move to Jagran APP

खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर किसान पंचायत आज, संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता लेंगे भाग

किसानों ने खुइयां मलकाना टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहित की गई करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर उगे कांटों को कृषि यंत्रों से निकालकर समतल कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 07:57 AM (IST)
खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर किसान पंचायत आज, संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता लेंगे भाग
खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर किसान पंचायत आज, संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता लेंगे भाग

संवाद सहयोगी, डबवाली: किसानों ने खुइयां मलकाना टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहित की गई करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर उगे कांटों को कृषि यंत्रों से निकालकर समतल कर दिया है। किसानों केा कांटे हटाने में पूरे दो दिन लगे। रविवार को वहां 4 घंटे किसान पंचायत चलेगी। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जगजीत सिंह डलेवाल, बलदेव सिंह सिरसा कृषि कानूनों पर इलाके के किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इलाके से बड़ी संख्या में किसान पंचायत जुड़ेंगे। पंचायत का आयोजन 28 अक्तूबर 2020 से खुइयांमलकाना टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठी हरियाणा किसान एकता की टीम कर रही है। पंचायत स्थल को हरियाणा किसान एकता के रंग में रंगा गया है।

loksabha election banner

-अकाल तख्त से आएगा लंगर

हरियाणा किसान एकता के मुख्य प्रतिनिधि एसपी सिंह मसीतां, मनदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि करीब कई हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। यहां टेंट लगाया गया है, उसकी साइडों में भी किसानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था डबवाली के गांवों से हो रही है। इसके अलावा अकालतख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो (बठिडा) से करीब किसानों के लिए लंगर पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा, गुरुद्वारा चोरमारखेड़ा से भी लंगर पहुंचेगा।

-10 टीमों ने किया डोर टू डोर प्रचार

किसान नेता एसपी मसीतां ने बताया कि किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए 10 टीमें बनाई गई थी। टीमों ने प्रत्येक गांव में डोर-टू-डोर जाकर किसानों को जागरूक किया। नतीजा यह रहा कि मातृ शक्ति का योगदान सबसे अहम रहेगा। डबवाली हलका के 70 गांवों के अतिरिक्त जिला भर से लोग पंचायत में पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.