जोधपुरिया के सरपंच पर महिला से अभद्र व्यवहार करने के आरोप
जोधपुरिया की एक महिला ने गांव के सरपंच पर फोन कर अपशब्द बोलने व गाि
संवाद सूत्र, रानियां : जोधपुरिया की एक महिला ने गांव के सरपंच पर फोन कर अपशब्द बोलने व गालियां देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस थाना रानियां में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला का आरोप है कि सरपंच पिछले कई दिनों से देर रात्रि को शराब का सेवन करके उसके साथ अभद्र बातें करता है जिसकी शिकायत उन्होंने अपने पति को दी तो सरपंच ने एक बार गलती भी स्वीकार की। मगर कुछ समय बाद फिर उसे फोन पर अभद्र व्यवहार करने लगा। अब इन हरकतों से तंग आकर उन्होंने सरपंच के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच कर रही महिला उपनिरीक्षक पालो रानी ने बताया कि जोधपुरिया की महिला ने रानियां थाने में गांव के सरपंच के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि बीती 28 अक्टूबर की रात्रि को गांव के सरपंच ने फोन पर उसे अपशब्द कहे हैं। पालो रानी ने बताया की महिला की शिकायत के बाद जोधपुरिया के सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सरपंच ने आरोपों को नकारा
गांव के सरपंच राजेंद्र कुमार का कहना है कि महिला द्वारा उन पर लगाए गए तमाम आरोप झूठे व बुनियाद है। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक लड़के को फोन पर परेशान करती थी। उस लड़के के परिजनों की फरियाद पर उक्त महिला को समझाने के लिए फोन किया था। सरपंच का कहना है कि महिला ने किसी के बहकावे में आकर उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया है।