डबवाली में बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऑटो मार्केट : दिग्विजय
संवाद सहयोगी, डबवाली : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने डबवाली शहर की समस्याओ
संवाद सहयोगी, डबवाली : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला ने डबवाली शहर की समस्याओं को लेकर संपर्क अभियान चला रखा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिग्विजय ¨सह ने शहर में जीटी रोड, हनुमान मंदिर, वार्ड नंबर 8 व 9, वार्ड नंबर 20, वार्ड नंबर 3 में जाकर लोगों को आ रही मुश्किलों के बारे में जानकारी ली। जीटी रोड पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर डबवाली शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्य ऑटो मार्केट का निर्माण किया जाएगा ताकि रामगढि़या समाज व ऑटो यूनियन की लंबे समय से चल आ रही मांग पूरी हो सके। इससे पहले उन्होंने कहा कि विकास कार्य न होने के लिए नगर परिषद पर काबिज कांग्रेस व भाजपा दोनों जिम्मेवार हैं। शहर के किसी भी कार्य के लिए जब तक कांग्रेस के बड़े नेता का स्वार्थ तय नहीं होता तब तक कोई काम शहर में नही होता। उनको सिर्फ अपने निजी हितों तक मतलब है, न की शहर के विकास की कोई परवाह। पिछले 4 साल से अधूरे पड़े विकास कार्य की वजह से लोगों को आ रही परेशानियों के लिए भाजपा व कांग्रेस सीधे तौर पर जिम्मेवार हैं।