इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 16 को
जागरण संवाददाता सिरसा इंडियन नेशनल लोकदल की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आगामी 16 नवं
जागरण संवाददाता, सिरसा :
इंडियन नेशनल लोकदल की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आगामी 16 नवंबर को सुबह 11 बजे डबवाली रोड स्थित जिला कार्यालय में होगी।
जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी करेंगे जबकि मुख्य वक्ता ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में इनेलो विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, शहरी अध्यक्ष, हलकाध्यक्ष व विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे। करीवाला ने बताया कि बैठक में पार्टी की ओर से आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। लोकेश शर्मा को सौंपी समन्वयक की जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, सिरसा :
राहुल प्रियंका गांधी सेना संगठन के राष्ट्रीय सचिव कपिल सरावगी ने जिला कार्यालय में लोकेश शर्मा को समन्वयक पद की जिम्मेदारी सौंपी। लोकेश शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वे अपनी पूरी निष्ठा से संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत बनाएंगे। कपिल सरावगी ने कहा कि कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों के प्रति लोगों में आस्था पहले से कई गुणा बढ़ी है। संगठन पहले से काफी मजबूत हुआ है। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष अंकित लूथरा, लोस अध्यक्ष राजीव भाटी, विक्रम शर्मा, मुकेश गोयल, चेतन शर्मा, सुनील राणा, बलराम राजपूत व बृजलाल घोड़ेला मौजूद थे।
अशोक दड़बी ने श्रमिकों को बांटे मास्क
जासं, सिरसा : युवा क्लब दड़बी प्रधान अशोक ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गांव दड़बी के खेतों में कृषि कार्यों के लिए आए करीब 200 श्रमिकों को मास्क वितरित किए। अशोक दड़बी ने श्रमिकों से कहा कि चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण के पुन: तेजी से फैलने के संकेत दिए हैं और इससे बचने के लिए यह बेहद जरूरी है कि हम शारीरिक दूरियां बनाते हुए न केवल मास्क लगाकर रखें बल्कि थोड़े थोड़े समय के बाद अपने हाथों को भी सैनिटाइजर से साफ करते रहें।