Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं ने नाचते गाते गणपति बप्पा को दी विदाई

जागरण संवाददाता सिरसा गणपति बप्पा की दस दिन की पूजा अर्चना के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओ

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 01:27 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:57 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने नाचते गाते गणपति बप्पा को दी विदाई
श्रद्धालुओं ने नाचते गाते गणपति बप्पा को दी विदाई

जागरण संवाददाता, सिरसा : गणपति बप्पा की दस दिन की पूजा अर्चना के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने नाचते गाते गणपति को विदाई दी। गणपति की विदाई से पहले श्रद्धालुओं ने शहर में शोभा यात्रा निकाली। श्रद्धालु रंग गुलाल उड़ाकर और बम-बम भोले, गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए नजर आए। श्रद्धालु भजनों पर नाचते-झूमते हुए भी दिखाई दिए।

loksabha election banner

गणपति विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न चौकों से शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए बकरियांवाली नहर पर नाचे गाते पहुंचे। यहां पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और इसके पश्चात गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं शहर में रात को कई स्थानों पर जागरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा। --दस दिन से आयोजित किया जा रहे कार्यक्रम गणेश चतुर्थी के बाद दस दिन से लगातार शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे थे। पूजा के अंतिम दिन गणपति को जिलेभर में धूमधाम से विदाई दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.