जिला और खंड स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव : उपायुक्त
जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में गीता जयंती महोत्सव जिला व खंड स्तर पर भव्य तरीके से आयोजित
जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में गीता जयंती महोत्सव जिला व खंड स्तर पर भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन केवल सरकारी स्तर तक सीमित न रहे बल्कि जिला के विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक-धार्मिक संस्थान तथा समाज के हर वर्ग की भागीदारी इसमें सुनिश्चित की जाए। यह जानकारी उपायुक्त प्रभजोत ¨सह ने दी।
उधर अतिरिक्त उपायुक्त आम्रा तस्नीम ने लघु सचिवालय सिरसा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला व खंड स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों व प्रबंधों के लिए संबंधित अधिकारियों एवं अन्रू प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक ली।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जहां कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है वहीं सभी जिलों में जिला व खंड स्तरीय गीता महोत्सव भी आयोजित किए जा रहे हैं। सिरसा में 16 से 18 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव का आयोजन चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसके तहत प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा, ग्लोबल चे¨टग व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने तथा इनकी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण हों और गीता की झलक दिखनी चाहिए। गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुत किए जाने वाला प्रत्येक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन अथवा गीता के ज्ञान व उपदेश पर आधारित हो जिससे आमजन को सार्थक संदेश मिले।