सिरसा में दिल्ली पुल बाईपास रोड से नेशनल हाईवे तक दो किमी बनेगा फोरलेन रोड
नगर में दिल्ली पुल से नेशनल हाईवे नंबर 9 तक फोरलेन रोड बनाई जाएगी। इससे शहर में इंट्री करते समय जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इस फोरलेन रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 54
जागरण संवाददाता, सिरसा: नगर में दिल्ली पुल से नेशनल हाईवे नंबर 9 तक फोरलेन रोड बनाई जाएगी। इससे शहर में इंट्री करते समय जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इस फोरलेन रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 548 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग ने रोड पर पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है। वन विभाग ने अनुमति के लिए कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही टेंडर होने के बाद फोरलेन बनने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 2400 मीटर दूरी तक बनेगा रोड लोकनिर्माण विभाग द्वारा दिल्ली पुल नेशनल हाईवे करे फोरलेन बनाने के लिए योजना पर काम किया है। 2400 मीटर का क्षेत्र में रोड को चौड़ा करने की आवश्यकता मानी गई है। इस रोड पर दिनभर वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इससे दिल्ली पुल के पास कई बार जाम की स्थित हो जाती है। फोरलेन बनने से जाम से मुक्ति मिलेगी। 450 पेड़ों पर चलेगी आरी
इस रोड के फोरलाइन बनाने के लिए हरे पेड़ काटने होंगे। रोड के दोनों तरफ करीब 450 पेड़ हैं। लोक निर्माण विभाग ने पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग को लिखा है। वन विभाग ने अनुमति मिलने के बाद ही कार्य शुरू पायेगा। यहां पर जो पेड़े काटे जाएंगे। उससे दोगुणा पेड़ माइनरों व नहरों पर लगाए जाएंगे। जिससे पर्यावरण प्रदूषण नहीं बढ़ेगा। सिरसा में दिल्ली पुल से नेशनल हाईवे तक करीब 2400 मीटर दूरी तक फोरलेन रोड बनाई जाएगी। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग से पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही टेंडर निकाले जाएंगे। इस रोड पर 548 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
::::आरसी कंबोज, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ::सिरसा में दिल्ली पुल से नेशनल हाईवे तक पेड़ों के लिए लोकनिर्माण विभाग ने अनुमति मांगी है। विभाग के उच्च अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजी गई है। यहां से जितने पेड़ों को काटे जाएंगे। उससे दोगुणा संख्या में माइनरों व नहरों के किनारों पर लगाए जाएंगे।
रामकुमार जागड़ा, जिला वन अधिकारी, सिरसा