पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माना
संवाद सहयोगी, डबवाली : धान की पराली जलाने वाले किसान प्रशासन से नरमी की आस न रखें। रविवार क
संवाद सहयोगी, डबवाली : धान की पराली जलाने वाले किसान प्रशासन से नरमी की आस न रखें। रविवार को गांव लोहगढ़ तथा अबूबशहर में किसानों को प्रशासन की सख्ती झेलनी पड़ी। तीन किसानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। रविवार को तहसीलदार विजय मोहन स्याल निगरानी पर थे। गांव अबूबशहर में उन्होंने छह एकड़ में पराली जलती देखी तो संबंधित किसान पर पंद्रह हजार रुपये का जुर्माना ठोका। इसके बाद गांव लोहगढ़ में दो किसान धान की पराली जलाते हुए पाए गए तो प्रशासन ने बिना देरी किए पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना ठोका। गौरतलब है कि इस बार धान की पराली जलाने पर सरकार सख्त है। किसान यूनियनों की लाख चेतावनी के बाद भी सरकार का रवैया नरम नहीं हुआ है। सरकार के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार खेतों की निगरानी रख रहे हैं।