जिले के 14 स्कूलों में बंद हो सकती है विज्ञान संकाय
जिले के सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों की संख्या
जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले के सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर संकाय बंद किया जा सकता है। जिले के 14 सरकारी स्कूलों में साइंस संकाय में विद्यार्थियों की संख्या कम है। जिनकी विभाग ने लिस्ट मांगी थी। सरकारी स्कूलों में साइंस संकाय के विद्यार्थियों की संख्या कम होने का हवाला देकर संकट खड़ा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार विद्यार्थियों को साइंस संकाय पढ़ने के लिए दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। इन स्कूलों में साइंस संकाय में विद्यार्थियों की संख्या कम
सरकारी स्कूलों में साइंस संकाय के अंदर फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी व साइंस विषय शुरू किए हुए थे। जिले के 50 स्कूलों में साइंस संकाय है। इनमें 14 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है। जिनमें सरकारी स्कूल मांगेआना, मिर्जापुर, तलवाड़ा खुर्द, ऐलनाबाद, ढूकड़ा, नाथूसरी चोपटा, नुहियांवाली, ओढां, चक्कां, चत्तरगढ़ पट्टी, माधोसिघाना, फरवाईंकलां, पतली डाबर, भावदीन व खैरपुर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या दस से भी कम है। :::::जिले के सरकारी स्कूलों में साइंस संकाय में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों की जानकारी मांगी गई। विभाग को सूची भेज दी गई है। स्कूलों में कम संख्या होने पर दूसरे स्कूलों में विद्यार्थियों को शिफ्ट किया जा सकता है।
मुकेश कुमार, जिला विज्ञान अधिकारी, शिक्षा विभाग, सिरसा