सिरसा में बारिश से तापमान में आई गिरावट
सिरसा में मौसम का मिजाज शनिवार को भी बदला हुआ नजर आया। शुक्रवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।
जासं, सिरसा : मौसम का मिजाज शनिवार को भी बदला हुआ नजर आया। शुक्रवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। इससे गर्मी का असर भी कम होने से राहत मिली है। इस सीजन में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा।
दो दिन रहेगा मौसम साफ
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 20 अप्रैल को बदलाव की संभावना है। जिससे बादलवाई के साथ साथ बीच में हवा चलने व कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं, हल्की बारिश होने से शनिवार को गेहूं कटाई कढ़ाई का रुक गया। फसल में नमी के चलते खेतों में कंबाइन से गेहूं निकालने का कार्य नहीं हुआ। इसी के साथ गेहूं के भूसे से तूड़ी भी नहीं बनाई जा सकी।
अच्छी सेहत के लिए योग जरूरी
सिरसा : जिला जेल में लॉयंस क्लब सिरसा डायमंड, मानव अधिकार मिशन व सड़क सुरक्षा अभियान द्वारा आयोजित शिविर समापन हुआ। जिला जेल सिरसा प्रशासन द्वारा योग आचार्यो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपाधीक्षक रमेश कुमार व मोहन सिंह ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए योग जरूरी है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। जबकि अध्यक्षता होशियार चंद शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि शिविर का आयोजन जिला जेल सिरसा अधीक्षक शेर सिंह के देखरेख में किया गया। योगाचार्य वीरेंद्र नागपाल, चंद्र पाल योगी, जयप्रकाश, खरेत लाल ने भी विचार रखें।