विवि पुस्तकालय का होगा डिजिटलाइजेशन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने ि
जागरण संवाददाता, सिरसा : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अंग्रेजी विभाग के प्रो. पंकज शर्मा के स्थान पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. राजकुमार सलार को स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने प्रो. सलार को पुस्तकालय पहुंचकर कार्यभार सौंपा। कुलपति ने कहा कि पुस्तकालय का डिजिटलाइजेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा होगा। शिक्षक विद्यार्थियों को पुस्तकालय की तरफ आकर्षित करे और नवीनतम पुस्तकों और शोध जर्नल्स का समावेश पुस्तकालय में किया जाए। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक समय पुस्तकों के साथ व्यतीत करना चाहिए।
-- पहले प्रो. पंकज शर्मा देख रहे थे कार्य
अंग्रेजी विभाग के प्रो. पंकज शर्मा साढ़े चार साल से पुस्तकालय अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। इस दौरान अनेक पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित व पदोन्नत किया गया। वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान भी पुस्तकालय की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुस्तकालय के स्टाफ को सम्मानित किया गया।