Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं ने मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन

जागरण संवाददाता सिरसा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला का 33वां जन्मदिन शनिवार को जननायक जन

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 08:11 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 08:11 AM (IST)
कार्यकर्ताओं ने मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन
कार्यकर्ताओं ने मनाया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, सिरसा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला का 33वां जन्मदिन शनिवार को जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से परोपकार दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया।

loksabha election banner

मुख्य कार्यक्रम बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने दुष्यंत सिंह चौटाला के जन्मदिन पर केक काटा और उनकी दीर्घायु व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। पदाधिकारियों ने दुष्यंत चौटाला के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला पूरे प्रदेशवासियों और खासकर युवाओं के लिए वह आशा हैं, जिससे उनके जीवन में बेहतरी आएगी। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को हरियाणा के निजी उद्यमों में 75 फीसद तक नौकरी दिलाने का अपना वादा पूरा किया। इतना ही नहीं पूरे प्रदेशभर में बेटियों की शिक्षा का उत्तम प्रबंध करने के उद्देश्य से रोडवेज बसों द्वारा उन्हें गांव से शैक्षणिक संस्थानों तक लाने और ले जाने की व्यवस्था करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हितों के लिए नित्य नए लाभदायक फैसलों से आज हरियाणा पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में कार्य कर रहा है जिसका श्रेय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यप्रणाली व गठबंधन सरकार को है।

दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर ही जजपा पदाधिकारियों ने भाई कन्हैया आश्रम में फलाहार, बिस्कुट व आर्थिक सहायता देकर आश्रम प्रबंधन की सहायता की। इस दौरान आश्रम प्रबंधन ने भी जजपा पदाधिकारियों को उपमुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी। छात्र संगठन इनसो के जिला पदाधिकारियों ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पौधारोपण कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.