Move to Jagran APP

दोपहर के समय आसमान में छाए बादल, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

चित्र 14 जागरण संवाददाता सिरसा मौसम में फिर से बदलाव होना शुरू हो गया। रविवार दोपहर क

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 05:40 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 05:40 AM (IST)
दोपहर के समय आसमान में छाए बादल, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री
दोपहर के समय आसमान में छाए बादल, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री

चित्र : 14

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सिरसा: मौसम में फिर से बदलाव होना शुरू हो गया। रविवार दोपहर को आसमान में बादल छाए रहे। हवा चलने से तापमान में भी कमी आई। इससे आ‌र्द्रता 84 फीसद रही। हवा की औसत गति 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह व रात्रि के समय ठंड का असर भी ज्यादा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।

तापमान में आएगी गिरावट

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि 25 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तन परंतु खुशक रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। इसी के साथ सुबह के समय कहीं कहीं पर हल्की धुंध संभावित है।

------

गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आते हैं लोग

तापमान में गिरावट आने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आने लगे हैं। सुबह के समय ठंड का अधिक असर रहता है। इससे सुबह के समय बसों में भी यात्रियों की संख्या कम नजर आती है। इसके बाद जैसे ही सूर्य निकलता है ठंड का असर धीरे धीरे कम होने लगता है। धूप निकलने के बाद ही बाजारों में भीड़ बढ़ी नजर आने लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.