Government Job: इस राज्य में हो रही 4858 clerks की भर्ती, 21 से 23 सितंबर तक होगी परीक्षा
एचएसएससी क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक होगी। इसमें क्लर्क के 4858 पदों के लिए 302224 आवेदनकर्ता परीक्षा देंगे।
सिरसा [महेंद्र सिंह मेहरा़]। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक होगी। इसमें क्लर्क के 4858 पदों के लिए 302224 आवेदनकर्ता परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर 1059 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जून माह में क्लर्क की भर्तियां निकाली थी।
भर्ती के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते थे। परीक्षा 21 सितंबर को एक शिफ्ट में और 22 व 23 सितंबर को दो शिफ्टों में होगी। जिस दिन दो शिफ्टों में परीक्षा है, उस दिन सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10:30 बजे से 12:00 तक होगी। वहीं शाम की शिफ्ट की परीक्षा 4:30 बजे से 6:00 बजे तक होगी। उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले पहुंचना होगा।
सिरसा के जिला शिक्षा अधिकारी निहाल सिंह का कहना हैै कि क्लर्क पद की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
किस जिले में कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जिला | परीक्षा केंद्र | परीक्षार्थियों की संख्या |
सिरसा | 75 | 18000 |
पंचकूला | 41 | 11160 |
कालका व पिंजौर | 17 | 4992 |
अंबाला | 70 | 19992 |
बराड़ा | 19 | 5088 |
यमुनानगर | 62 | 18168 |
बिलासपुर | 11 | 3432 |
राधौर | 9 | 2736 |
कुरुक्षेत्र | 50 | 14104 |
शाहाबाद | 11 | 2928 |
पेहवा | 9 | 2592 |
कैथल | 39 | 11544 |
करनाल | 64 | 19800 |
घरोंडा करनाल | 6 | 1872 |
नीलोखेड़ी | 4 | 1056 |
पानीपत | 51 | 15120 |
समालखा | 24 | 15120 |
जींद | 38 | 10944 |
पलवल | 38 | 10848 |
फरीदाबाद | 82 | 22872 |
गुरुग्राम | 68 | 17856 |
रेवाड़ी | 36 | 11232 |
महेंद्रगढ़ | 54 | 16224 |
नारनौल | 39 | 10728 |
भिवानी | 49 | 14016 |
हिसार | 62 | 18312 |
फरीदाबाद | 31 | 9720 |
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें