नगर परिषद की टीम ने जांचे छह मैरिज पैलेस
वन टाइम यूज डिस्पोजल पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद द्वारा बृहस्
जागरण संवाददाता, सिरसा :
वन टाइम यूज डिस्पोजल पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद द्वारा बृहस्पतिवार को शहर में छह मैरिज पैलेस की जांच की। टीम को इस दौरान मैरिज पैलेसों में डिस्पोजल नहीं मिले, परंतु कई जगहों पर प्रयोग किए हुए डिस्पोजल का कचरा मिला। जिस पर मैरिज पैलेस संचालकों ने कहा कि वे भविष्य में अपने मैरिज पैलेस में डिस्पोजल का प्रयोग नहीं करेंगे।
मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मचारियों ने बांसल पैलेस, प्रीतम पैलेस, पंजाब पैलेस, वेलकम पैलेस, अनमोल पैलेस, संगम पैलेस आदि का निरीक्षण किया। मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि अधिकतर मैरिज पैलेस में डिस्पोजल नहीं मिले। एक दो जगहों पर प्रयोग किए हुए डिस्पोजल का कचरा मिला। जिस पर मैरिज पैलेस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में उनके मैरिज पैलेस में डिस्पोजल प्रयोग हुआ तो जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को लेकर डिस्पोजल पर रोक लगाई गई है। डिस्पोजल पर रोक लगाने के लिए शहर के 49 मैरिज पैलेस व धर्मशालाओं संचालकों को नोटिस दिये गए थे।