खंड व जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित
शिक्षा विभाग ने खंड व जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बदलाव किया ह
जागरण संवाददाता, सिरसा :
शिक्षा विभाग ने खंड व जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बदलाव किया है। लड़के-लड़कियों के अंडर-11 व 14 आयु वर्ग में खंड स्तरीय मुकाबले 17 व 18 अगस्त तक होंगे जबकि जिला स्तरीय मुकाबले 22 व 23 अगस्त को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कमेटी गठित कर दी है।
-- खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिता के ये होंगे मुकाबले
खेल आयु वर्ग
कैरम अंडर 11 लड़के व लड़कियां
रस्साकशी अंडर 11 लड़के व लड़कियां
योगा अंडर 11 व 14 लड़के व लड़कियां
शतरंज अंडर 11 व 14 लड़के व लड़कियां
कबड्डी अंडर 11 व 14 लड़के व लड़कियां
क्रिकेट अंडर 14 लड़के
बास्केबॉल अंडर 14 लड़के व लड़कियां
हैंडबॉल अंडर 14 लड़के व लड़कियां
बैडमिटन अंडर 14 लड़के व लड़कियां
वॉलीबॉल अंडर 14 लड़के व लड़कियां ::::जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-11 व 14 आयु वर्ग की तिथि निर्धारित कर दी है। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 17 अगस्त से 18 अगस्त व जिला स्तरीय 22 से 23 अगस्त तक होंगे।
हरबंस सिंह, खेल इंचार्ज, शिक्षा विभाग, सिरसा