Move to Jagran APP

भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी प्रधान अजय चौटाला का बड़ा बयान, कहा- कृषि कानूनों पर तत्काल निकले हल

हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी के राष्ट्रीय प्रधान अजय सिंह चौटाला ने सरकार से किसानों के मुद्दे का तत्काल हल निकालने का आग्रह किया है। कहा कि एमएसपी को कानून में जोड़ने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 02:31 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 03:22 PM (IST)
भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी प्रधान अजय चौटाला का बड़ा बयान, कहा- कृषि कानूनों पर तत्काल निकले हल
सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते अजय चौटाला। जागरण

जेएनएन, सिरसा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान संगठनों केे संघर्ष के बीच हरियाणा में मनोहर सरकार की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बड़ा बयान दिया है। अजय चौटाला नेे सरकार से इस मसले का तत्काल हल निकालने का आग्रह किया है। 

loksabha election banner

अजय चौटाला ने कहा कि सरकार शीघ्र किसानों की समस्या का समाधान करे। किसान आज अपनी मांगों पर सड़कों पर बैठा है। हालांकि केंद्र सरकार के मंत्री व खुद पीएम नरेंद्र मोदी एमएसपी जारी रखने की बात कह चुके हैं, लेकिन इसे कानून का हिस्सा बनाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। सरकार को इसे कानून में जोड़ देना चाहिए।

अजय चौटाला ने कहा कि अन्नदाता सड़कों पर परेशान हो रहा है। सरकार को बड़ी सोच रखकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। कृषि कानूनों में एमएसपी को शामिल कर किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि किसान संगठनों व केंद्र सरकार के बीच आज वार्ता होगी। उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। 

बता दें, केंद्र सरकार आज किसान नेताओं से बातचीत कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से बातचीत के लिए 35 किसान संगठनों की आधिकारिक लिस्ट जारी की गई। येे नेता सरकार से बातचीत के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनके लिए पास बनाए जा रहे हैं। इनमें हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का नाम भी शामिल है। गुरनाम सिंह चढूनी भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष हैं।

उधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के बाद अब अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया को अंबाला शहर में किसानों का विरोध झेलना पड़ा। किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। गत दिवस किसानों ने हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज को काले झंडे दिखाए थे। पुलिस व विज के सुरक्षाकर्मियों ने बामुश्किल उन्हें सुरक्षित निकाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.