Move to Jagran APP

नवरात्रों के समापन पर मंदिर में लगाया भंडारा

श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्रा पर्व पर मंदिर कमेटी प्रधान नरेश सिगला की देखरेख में व पंडित बंटी शर्मा व शम्मी शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार रात्रि राम नवमी पर्व पर भंडारा आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 06:06 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 06:06 AM (IST)
नवरात्रों के समापन पर मंदिर में लगाया भंडारा
नवरात्रों के समापन पर मंदिर में लगाया भंडारा

संवाद सहयोगी, कालांवाली : श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्रा पर्व पर मंदिर कमेटी प्रधान नरेश सिगला की देखरेख में व पंडित बंटी शर्मा व शम्मी शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार रात्रि राम नवमी पर्व पर भंडारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी सुखदेव राय व फकीर चंद ने परिवार सहित शिरकत कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रा पर्व हमारे देश की धार्मिक संस्कृति है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का रूप दिया गया है और ऐसे में देवियों को गर्भ में हत्या करना पाप ही नहीं कानूनी जुर्म भी है।

loksabha election banner

श्री प्राचीन दुर्गा मंदिर सेवा समिति के सदस्य पवन बागड़ी ने बताया कि इस पर्व के उपलक्ष्य में हर बार की तरह प्रतिदिन रात्रि को दुर्गा माता का गुणगान किया गया और दुर्गा अष्टमी व राम नवमी के पर्व पर भंडारा आयोजित किया गया। जबकि नवरात्रों के अवसर पर व्रतधारियों के लिए विशेष तौर पर खीर व फलों का प्रशाद वितरित किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा समाजसेवी फकीर चंद कबाड़िया के सहयोग से मंदिर कमेटी के सेवादारों व समाजसेवी लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनीष मोंगा, नंदन जैन, काका सोनी, पवन बागड़ी, राजबीर सिंह, जसबीर सिंह, विक्की गोयल, चरणदास चन्नी, महेश गर्ग, काला झोरड, महिपाल सैन, मा. परमानंद, सोमनाथ शर्मा, जोरा सिंह, सोनी अरोड़ा, राजू मोंगा, सोनी मित्तल, लक्खा सिंह, साहिल कुमार, विक्की बांसल, लक्की गर्ग आदि मौजूद थे।

बलविद्र सिंह रंगड़ी बने सूफी संत लखदाता ट्रस्ट के जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, सिरसा : गांव रंगडीखेड़ा में सूफी संत लखदाता पीर दरबार में सूफी संत लखदाता का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया। सूफी संत लखदाता ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया और सर्वसम्मति से बलविद्र सिंह रंगड़ी को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। बलविद्र सिंह रंगड़ी ने आह्वान किया कि जो भी पीर दरबार में सेवा करते है, वे भी बाबा जी का जन्मदिन हर साल मनाए। इस मौके पर डॉ. बलदेव सिंह चीमा, राज खनगवाल भिवानी प्रधान हरियाणा, विनोद कुमार सचिव, विजय कुमार सलाहकार, जीतराम प्रधान फतेहाबाद, बलविद्र सिंह को उप प्रधान फतेहाबाद बनाया गया है। इस मौके पर कुलवंत सिंह रानियां, डा. लाभ सिंह भट्टी रानियां, मनोहरलाल खुईयामलकाना, कुलविद्र सिंह रतिया, सरदार जग्गा सिंह बुक्कन, बंत सिंह धर्म रंगडी, कश्मीरचंद कंबोज रंगडी, सुखदेव सिंह मसाल रंगडी, मुख्यात सिंह रंगडी, लछमण सिंह रानिया, डा. कश्मीर चंद नटार, बीरबल रंगडी, रेशम सिंह डीजे, राजेंद्र, रमन, रवि बुक्कन रंगडी भी मौजूद रहे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.