88 एनएचएम कर्मचारियों को किया बर्खास्त
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 14वें दिन में प्रवेश कर
जागरण संवाददाता, सिरसा : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई। स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 88 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। उधर हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि मांगें न माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से प्रदेशभर में पटरी से उतर रही स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेफरल ट्रांसपोर्ट के 88 कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। बर्खास्तगी का आदेश देने वाले कर्मचारियों में 50 ड्राइवर, 33 इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन, एक फ्लीट मैनेजर व 4 कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। जिला में 612 एनएचएम कर्मचारी हैं। जिनमें से 555 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। आज से 72 घंटे की भूख हड़ताल, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल के 14वें दिन नागरिक अस्पताल स्थित पार्क में एकत्रित होकर धरना दिया व नारेबाजी की। मंगलवार से 72 घंटे की भूख हड़ताल किए जाने को लेकर कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन गावड़िया ने कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान बर्खास्त होना तय होता है तथा कर्मचारी इनसे डरते नहीं हैं, यह कार्रवाई कर्मचारियों के लिए गहना है। इस मौके पर अतुल गिजवानी, विक्रम सोनी, डा. अमित, अंशु मुंजाल, प्रीतम ¨सह, डा. जयपाल, सोहन लाल, क¨वद्र उपस्थित थे। शहीद सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए इकट्ठा किए एक लाख
पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के सहायतार्थ एक लाख रुपये इकट्ठा किए हैं। एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जीवन कुर्बान करने वाले जवानों के परिवारों की सहायता करना सभी भारतीयों का फर्ज बनता है। धरनास्थल पर की मरीज की जांच
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान आयुष विभाग के डा. जयपाल ने नागरिक अस्पताल में जांच करवाने आई एक महिला मरीज की जांच की और उसे दवाइयां लिखकर दी। सोमवार को हड़ताल पर रहने वाले 88 एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दिए गए हैं। जिले में 555 कर्मचारी हड़ताल पर है। विभाग के आदेशों के अनुसार हड़ताली कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
- डा. वीरेश भूषण, डिप्टी सीएमओ