Move to Jagran APP

ग्रुप डी में भर्ती 60 खिलाड़ी पॉलिसी के अनुसार नहीं ग्रेडेशन

खेलों में दमखम दिखाने के बाद भी कई खिलाड़ियों को नौकरी से हाथ

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:46 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:46 AM (IST)
ग्रुप डी में भर्ती 60 खिलाड़ी पॉलिसी के अनुसार नहीं ग्रेडेशन
ग्रुप डी में भर्ती 60 खिलाड़ी पॉलिसी के अनुसार नहीं ग्रेडेशन

महेंद्र सिंह मेहरा, सिरसा : खेलों में दमखम दिखाने के बाद भी कई खिलाड़ियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। खिलाड़ियों के साथ ऐसा इसलिए हुआ कि खिलाड़ियों ने खेल विभाग के नियम अनुसार 25 अगस्त 2018 की पॉलिसी को कवर नहीं किया। ग्रुप डी में भर्ती जिले के 60 खिलाड़ियों के पॉलिसी अनुसार ग्रेडेशन नहीं बन पाए हैं। सूत्रों के अनुसार जिले में कई खिलाड़ी एसोसिएशनों के माध्यम से जिला स्तर पर ही नहीं, स्टेट, नेशनल लेवल तक खेल चुके हैं। पिछले सालों में खेल कोटे के माध्यम से नौकरियां भी लगते आ रहे हैं। अब खिलाड़ियों ने खेल ग्रेडेशन के लिए खेल विभाग के पास आवेदन किया। जिसमें खेल विभाग द्वारा जांच हुई तो अलग ही खेल सामने आया। इसमें कई खेलों की एसोसिएशन इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता नहीं है। इसी के साथ मान्यता का पूर्ण रिकॉर्ड भी नहीं है।

loksabha election banner

----

43 खिलाड़ी ने पॉलिसी की कवर

खेल कोटे में ग्रुप डी में भर्ती कर्मचारियों से खेल ग्रेडेशन के लिए आवेदन मांगे गये। खेल विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा आवेदन करने वाले डी ग्रुप कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच हुई। सिरसा जिले में 117 भर्ती कर्मचारी खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच हुई। इसमें 43 खिलाड़ी ही खेल विभाग के नियम अनुसार 25 अगस्त 2018 की पॉलिसी को कवर किया। जबकि 60 खिलाड़ी पॉलिसी कवर ही नहीं कर पाए। जिले के 14 खिलाड़ियों ने पहले ही नौकरी से त्याग पत्र पहले ही दे दिया था।

--- अभी जांच रिपोर्ट आनी शेष

जिले में एक-एक खेल की दो-दो एसोसिएशन चल रही है। जिनकी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता नहीं है। खेल विभाग ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से जिले में चल रही एसोसिएशनों की मान्यता के संदर्भ में जानकारी मांगी गई है। इसी के साथ एसोसिएशन से पदाधिकारी के संदर्भ व अन्य रिकॉर्ड मांगा गया। जिसमें कई एसोसिएशन ने अपना रिकॉर्ड जमा करवा दिया। एसोसिएशन के मान्यता का पता करने के लिए खेल विभाग की गठित टीम ने रिकॉर्ड जांच हुआ है। इसी रिपोर्ट आना अभी शेष है। इसके बाद ही मान्यता के बारे में एसोसिएशन का पता चल सकेगा।

-----

खेल विभाग की 25 अगस्त 2018 की पॉलिसी को ग्रुप डी में भर्ती जिले के 60 खिलाड़ियों ने पॉलिसी को कवर नहीं किया। जिससे पॉलिसी अनुसार ग्रेडेशन नहीं बन पाया है। जिले में एक खेल की दो- दो एसोसिएशन चल रही है। विभाग द्वारा गठित टीम ने एसोसिएशनों की जांच की है। अभी जांच रिपोर्ट पहुंची नहीं है। जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

- ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, खेल विभाग, सिरसा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.