अभोली में एक रात में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
संवाद सहयोगी, रानियां : क्षेत्र में चोरों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगत
संवाद सहयोगी, रानियां :
क्षेत्र में चोरों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि रानियां क्षेत्र के गांव अभोली व संतनगर में एक ही रात में छह घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। पीड़ितों की ओर से रानियां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
जानकारी के अनुसार गांव अभोली के निवासी निर्मल ¨सह, स्वर्ण ¨सह, गुरदेव ¨सह के घर व खेत में रखे धान के ढेरों में से अलग-अलग चोरी की घटना अंजाम देकर चोर गिरोह ने करीब 15 क्विंटल धान चुरा लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय चोरी किए गए स्थान से लेकर चोरों के घर तक के दाने बिखर गए और बिखरे हुए दानों की खोजबीन से किसानों ने चोरी का सुराग लगा लिया।
पुलिस को दी शिकायत में किसानों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। किसानों का कहना है कि इससे पहले भी चोरों ने उनके गांव में चोरी की घटनाएं की है। आरोप है कि चोरों ने चुराए गए धान को गांव के ही एक दुकानदार को बेचा है तथा छानबीन के दौरान चोरी किया गया कुछ धान दुकान से उन्होंने बरामद भी किया है तथा चोरों के घर से भी धान की गठरी मिली है।
वहीं एक अन्य चोरी की घटना में क्षेत्र के गांव संतनगर में भी धान चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान सोहन लाल निवासी संतनगर ने 50 कट्टे धान चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत देकर चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर थाना प्रभारी जंगीर ¨सह ने बताया कि गांव अभोली में धान चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संतनगर में धान चोरी होने के मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि किसान सोहनलाल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरी का सुराग लगाने के लिए प्रयास कर रही है।