567 गलियों के निर्माण को हरी झंडी
लंबे समय से टूटी गलियों से परेशान शहरवासियों के लिए अच्छी खबर
जागरण संवाददाता, सिरसा:
लंबे समय से टूटी गलियों से परेशान शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर परिषद द्वारा शहर में जल्द ही गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिला उपायुक्त प्रभजोत ¨सह ने गलियों के निर्माण करने के लिए हरी झंडी दे दी है। शहर में 567 गलियों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पर 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। 31 वार्ड में बनेगी गलियों
गलियों के निर्माण कार्य के लिए 31 वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्ताव तैयार किए गये जिसमें सभी वार्डों के अंदर 954 गली बनाने के लिए प्रस्ताव नगर परिषद अधिकारियों को दिए गये। नगर परिषद की तकनीकी शाखा ने एमई व जेई से सभी गलियों की जांच करवाई गई। जिसमें से शहर में 567 गलियों के निर्माण करने के लिए चयनित की गई जबकि 387 गलियों को सही नहीं पाया गया। वार्ड 1 में बनेगी 62 गलियां
शहर में 1 से 31 वार्ड के अंदर गलियों का निर्माण किया जाएगा। शहर के वार्ड नंबर 1 में सबसे अधिक गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाने से सभी गलियों की हालत खस्ता हो चुकी थी। वार्ड में 62 गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिन पर करीब 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लंबे से समय चल रही थी मांग
शहर में गलियों के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी। नगर पार्षदों ने गलियों के निर्माण की मांग को लेकर दिसंबर माह में धरना भी दिया गया। नगर परिषद के कार्यकारी चेयरमैन रणधीर ¨सह व अन्य पार्षदों ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को लेकर अवगत करवाया गया। पार्षदों ने गलियों की फिजिबिल्टी रिपोर्ट जारी करने की मांग रखी। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
शहर में गलियों के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी। गलियों के निर्माण से शहर वासियों को फायदा मिलेगा। गलियों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
रणधीर ¨सह, कार्यकारी चेयरमैन, नगर परिषद -- 31 वार्ड में तकनीकी शाखा ने गली निर्माण करने के लिए जांच की गई। जिसमें 567 गलियों के निर्माण कार्य के योग्य माना गया। जिस पर जिला उपायुक्त ने गलियों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। गलियों के निर्माण पर 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। जल्द ही टेंडर करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
श्रवण कुमार, एसडीओ, नगर परिषद