जिले में 50 फीसद ही हुई गेहूं की अगेती बिजाई
जिले में धान की कटाई व नरमा की चुगाई में देरी होने से गेहूं क
जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में धान की कटाई व नरमा की चुगाई में देरी होने से गेहूं की अगेती बिजाई कम हुई है। जिले में अभी तक 50 फीसद क्षेत्र में ही गेहूं की बिजाई हुई है। किसान गेहूं की अगेती बिजाई 20 नवंबर तक कर सकते हैं। गेहूं की अगेती बिजाई से उत्पादन अच्छा होता है। जिले में गेहूं की 3 लाख हेक्टेयर पर बिजाई होती है। पिछले सीजन में 70 फीसद क्षेत्र में गेहूं की अगेती बिजाई हुई थी।
बारिश के चलते धान कटाई में हुई देरी
नवंबर माह में दो बार बारिश हुई। इससे धान फसल की कटाई व नरमा की चुगाई प्रभावित हुई। जिससे किसान समय पर खेत खाली नहीं कर पाए। इसी के कारण गेहूं की अगेती बिजाई किसान नहीं कर पाए। यही कारण रहा कि किसान गेहूं की अगेती बिजाई नहीं कर पाए। हालांकि कृषि विभाग किसानों को अगेती बिजाई के लिए जागरूक भी करता रहा है।
अगेती बिजाई से अधिक होता है उत्पादन
गेहूं की अगेती बिजाई करने से उत्पादन अच्छा होता है। इसके बाद पछेती बिजाई जैसे-जैसे लेट होती है इसी के साथ उत्पादन घटता जाता है। गेहूं की अगेती बिजाई 25 नवंबर तक होती है जबकि पछेती बिजाई दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह तक की जाती है।
-------
धान की फसल न निकलने व नरमा की चुगाई में बारिश के कारण देरी से हुई। जिसके कारण गेहूं की अगेती बिजाई नहीं हुई। गेहूं की अभी 50 फीसद ही बिजाई हुई है।
- सुखदेव सिंह, क्यूसीआइ, कृषि विभाग, सिरसा।