थाना परिसर सहित अन्य क्षेत्रों में लगाए 50 फलदार पौधे
संवाद सहयोगी रानियां वन महोत्सव के तहत रानियां थाना परिसर सहित कई क्षेत्रों में पौधारोपण्
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 08:38 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 08:38 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रानियां : वन महोत्सव के तहत रानियां थाना परिसर सहित कई क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में आर्य समाज के संरक्षक जगदीश सिवर शेखुपुरिया ने शिरकत की और थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के साथ थाना परिसर सहित अन्य क्षेत्रों में आंवला, जामुन, नीम के 50 पौधे लगाए। इस मौके पर सिवर ने कहा कि आंवला व जामुन स्वास्थ्य के लिए अति लाभकारी है। इस मौके पर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजकुमार सैनी, बलवंत सिंह, जयसिंह, कुलदीप सिंह, ईश्वर सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें