डेपूटेशन समाप्त होने के बाद रिलीव हुए 32 कर्मचारी, दिल्ली, हनुमानगढ़ समेत गंगा गांव का रूट प्रभावित
संवाद सहयोगी डबवाली हरियाणा रोडवेज के डबवाली सबडिपो से 32 कर्मचारियों को सात माह क
संवाद सहयोगी, डबवाली : हरियाणा रोडवेज के डबवाली सबडिपो से 32 कर्मचारियों को सात माह की डेपूटेशन के बाद रिलीव कर दिया गया है। इस वजह से लोकल रूल के साथ-साथ राजस्थान तथा दिल्ली रूट प्रभावित हुए हैं। डबवाली में जींद डिपो के 20 चालक, कैथल, करनाल तथा जींद के 11 परिचालक कार्यरत थे। दोपहर बाद 2.20 बजे डबवाली से दिल्ली, सुबह 9.05 बजे हनुमानगढ़, शाम सवा 7 बजे हनुमानगढ़, शाम 6.20 बजे हनुमानगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की सेवा बंद है। यहीं नहीं डबवाली से गांव गंगा को चलने वाली बस बंद पड़ी है। यह बस कई चक्कर काटती थी। बीच में एक चक्कर डबवाली से लखुआना निकालती थी। कर्मचारियों के रिलीव होने से बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। बताया जाता है कि रूट बंद होने से रोडवेज को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि जिला महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को पुन: डेपूटेशन पर भेजने के लिए पत्र लिखा है। चुनाव आचार संहिता से पहले अगर मांग मंजूर होती है तो ही रूट बहाल हो सकेंगे। अन्यथा चुनाव परिणाम आने तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। :::::डेपूटेशन पर डबवाली में 32 कर्मचारी आए थे। करीब सात माह तक लोकल तथा बाहरी रूट बहाल हो गए थे। आदेशों के बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया है। जिससे डबवाली से दिल्ली, हनुमानगढ़ के साथ-साथ लोकल रूट प्रभावित हुए हैं।
-डीआइ समंदर सिंह, सबडिपो डबवाली