जागरण संवाददाता, सिरसा :
नगर परिषद ने वार्डों की गलियों को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। परिषद की ओर से सोमवार को 31 वार्ड की 287 गलियों के टेंडर लगाए गए। गलियों के निर्माण पर 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। परिषद द्वारा 6 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद आर्डर वर्क जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि शहर के सभी वार्डों की लंबे समय से गलियां टूटी हुई थी। जिला उपायुक्त प्रभजोत ¨सह ने गलियों के निर्माण करने के लिए 5 फरवरी को हरी झंडी दी थी। शहर में 567 गलियों का निर्माण करने की अनुमति दी गई जिन पर 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। टेंडर निकलने के बाद होगा निर्माण शुरू
नगर परिषद में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। परिषद द्वारा प्रथम चरण में 287 गली के टेंडर निकाले गये हैं जबकि 280 गलियों की टेंडर प्रक्रिया दूसरे चरण में की जाएगी। प्रथम चरण की गलियों के 6 मार्च को टेंडर निकाल जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर में गलियों के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी। दिसंबर माह में दिया गया धरना
नगर पार्षदों ने गलियों के निर्माण की मांग को लेकर दिसंबर माह में धरना भी दिया गया। नगर परिषद के कार्यकारी चेयरमैन रणधीर ¨सह व अन्य पार्षदों ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को लेकर अवगत करवाया गया। पार्षदों ने गलियों की फिजिबिल्टी रिपोर्ट जारी करने की मांग रखी। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
वार्ड गलियों की संख्या लागत लाखों में
1 11 99.39
2 9 72.84
3 3 34.70
4 8 83.74
5 14 56.64
6 6 53.61
7 10 7014
8 9 50.10
9 8 96.86
10 10 59.16
11 10 64.33
12 12 49.50
13 8 62.30
14 9 48.81
15 4 66.71
16 15 88.59
17 11 67.14
18 10 55.68
19 10 31.68
20 9 82.44
21 6 26.38
22 9 51.43
23 5 24.92
24 13 64.78
25 22 55.39
26 12 64.28
27 15 79.29
28 2 0.86
29 4 29.96
30 4 40.40
31 10 71.16 31 वार्ड की 287 गलियों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। गलियों के 6 मार्च को टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गलियों पर 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
श्रवण कुमार, एसडीओ, नगर परिषद
सिरसा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO