Move to Jagran APP

खेल नर्सरी से तराशे जाएंगे खिलाड़ी, जिले के 16 स्कूलों में खोली जाएंगी 22 आवासीय खेल नर्सरी

खेल विभाग द्वारा खेलों में प्रतिभा निखारने के लिए निजी व सरकारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 12:07 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 06:41 AM (IST)
खेल नर्सरी से तराशे जाएंगे खिलाड़ी, जिले के 16 स्कूलों में खोली जाएंगी 22 आवासीय खेल नर्सरी
खेल नर्सरी से तराशे जाएंगे खिलाड़ी, जिले के 16 स्कूलों में खोली जाएंगी 22 आवासीय खेल नर्सरी

महेंद्र सिंह मेहरा, सिरसा :

prime article banner

खेल विभाग द्वारा खेलों में प्रतिभा निखारने के लिए निजी व सरकारी स्कूलों में आवासीय खेल नर्सरी खोली जाएगी। जिसके तहत जिले के 16 स्कूलों में विभिन्न 22 खेलों की खेल नर्सरी खोली जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। खेल नीति के तहत सभी जिलों में खेल नर्सरी खोलने का फैसला लिया गया। जिसके तहत खेल नर्सरी खोलने वाले निजी व सरकारी स्कूलों से आवेदन मांगे गये थे। खेल विभाग ने नर्सरी का आबंटन भी कर दिया। खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों को रखा जाएगा।

-- ट्रायल से होगा नर्सरी में प्रवेश

खेल नर्सरी में ट्रायल के अंदर खिलाड़ियों से तीन राउंड में 30 मीटर फ्लाइंग, 6 गुणा 10 शॅटल दौड़, फारवर्ड बेंड एंड रीच, स्टेंडिग बोर्ड जंप, स्टेंडिग वर्टिकल जंप, मेडिसिन बॉल पुट 800 मीटर दौड़ करवाई गई। जिसमें अलग अलग खिलाड़ियों को समय अनुसार अंक निर्धारित किए गये है। इन सभी में से नर्सरी ट्रायल पास करने वाले खिलाड़ी को प्रवेश मिलेगा। खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

खेल नर्सरी में 8 साल से 19 साल तक के महिला और पुरुष दोनों ही खिलाड़ियों को ट्रेनिग के साथ-साथ स्कॉलरशिप का फायदा भी मिलेगा। नर्सरी में दो टाइम खिलाड़ियों को ट्रेनिग मिलेगा, जिसके लिए खेल विभाग की ओर से अलग से ट्रेनर की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 15 सौ रुपये और 15 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रति मास ट्रेनिग व स्कॉलरशिप मिलेगी। इन खेलों की खोली जाएंगी नर्सरी

जिले में फुटबॉल, कुश्ती, वालीबॉल, बास्केबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, जूडो, तीरदांजी, हॉकी खेल की खेल नर्सरी खोली जाएगी।

--किस स्कूल में किस खेल की नर्सरी

स्कूल खेल वर्ग

राजकीय सी. सें स्कूल कुताबढ़ फुटबॉल लड़के

स्वामी विवेकानंद स्कूल गोरीवाला कुश्ती लड़कियां

राजकीय हाई स्कूल मटदादू फुटबॉल लड़कियां

सर छोटूराम स्कूल जमाल वालीबॉल लड़कियां

राजेंद्रा पब्लिक स्कूल पंजुआना कुश्ती लड़कियां

राजेंद्रा पब्लिक स्कूल पंजुआना बास्केटबॉल लड़के

इंडियन स्कूल नीलियांवाली एथलेटिक्स लड़के

इंडियन स्कूल नीलियांवाली एथलेटिक्स लड़कियां

विवेकानंद सी. से. बणी खो-खो लड़कियां

सरस्वती सी. से. स्कूल मौजगढ़ कुश्ती लड़के

सरस्वती सी. से. स्कूल मौजगढ़ कुश्ती लड़कियां

राजकीय सी. से. स्कूल रोड़ी जूडो लड़के

राजकीय सी. से. स्कूल भावदीन फुटबॉल लड़के

एमडीके स्कूल सिरसा तीरंदाजी लड़के

राजकीय सी. से. स्कूल चौटाला एथलेटिक्स -वॉलीबॉल लड़कियां

दि जीनयस स्कूल रानियां एथलेटिक्स लड़के

दि जीनयस स्कूल रानियां वॉलीबॉल लड़के

राजकीय सी. से. स्कूल बालासर हॉकी लड़कियां

सीआरडीएवी पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद वॉलीबॉल लड़कियां

सीआरडीएवी पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद बास्केटबॉल लड़के

ज्ञन ज्योति स्कूल मानक दिवान वालीबॉल लड़के

::::जिले में 22 खेल नर्सरी खोली जाएगी। इससे खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। इससे छुपी हुई प्रतिभा निकालकर सामने आएगी।

एन सत्यन, जिला खेल अधिकारी, सिरसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.