Move to Jagran APP

पराली जलाने के अभी तक आए 155 मामले

पराली जलाने वालों पर सख्ती के सार्थक परिणाम आने लगे हैं। जिले मे

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:15 AM (IST)
पराली जलाने के अभी तक आए 155 मामले
पराली जलाने के अभी तक आए 155 मामले

जागरण संवाददाता, सिरसा :

loksabha election banner

पराली जलाने वालों पर सख्ती के सार्थक परिणाम आने लगे हैं। जिले में अभी तक पराली जलाने के 155 मामले सामने आए। कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने वालों पर जुर्माना व एफआइआर दर्ज करवाई जा रही है। कृषि विभाग ने पराली जलाने वालों पर 4 लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। पिछले सीजन में पराली जलाने के करीब 2300 मामले सामने आए थे। सेटेलाइट से रखी जा रही है नजर पराली जलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले में आग लगाने की घटना पर सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। इसके बाद विभाग के अधिकारी जहां पर आग लगने की घटना के बारे में पता चलता है। उसकी रिपोर्ट तैयार करते हैं। जिससे आग लगाने वालों पर जुर्माना व कार्रवाई की जा सके। जिले में सेटेलाइट से 343 आग की घटना के बारे में पता चला जिनमें 155 जगह पर पराली जलने की घटना सही मिली। दैनिक जागरण कर रहा है जागरूक पराली नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे अभियान के तहत किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए दैनिक जागरूक की ओर से जागरूक किया जा रहा है। जिससे किसान जागरूक होकर पराली का प्रबंधन कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा. देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि पराली जलाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति कमजोर होती है। अगर किसान पराली को भूमि में मिलाने का कार्य करें तो इससे उपजाऊ शक्ति बढ़ा सकते हैं। जिसके लिए समय समय पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में धान की पराली जलाने के अभी तक बहुत कम मामले सामने आए हैं। पराली जलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जो किसान पराली जलता है उसके जुर्माना व एफआइआर दर्ज करवाई जाती है।

डा. सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी, कृषि विभाग, सिरसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.