शहर में 101 प्रॉपर्टी का किया सर्वे कार्य
सिरसा नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी का सर्वे करने के लिए कार्य शनिवार क
जागरण संवाददाता, सिरसा :
नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी का सर्वे करने के लिए कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया। जिसको लेकर फ्रेंडस कॉलोनी में प्रथम दिन सर्वे करने वाली टीम को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद 101 प्रॉपर्टी का सर्वे कर देखा गया। शहर में सोमवार से ऑनलाइन प्रॉपर्टी का सुचारू रूप से सर्वे कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे के लिए 90 कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो 30 अप्रैल तक सर्वे का कार्य पूरा करेंगे। शहर में 2014 के सर्वे अनुसार करीब 73 हजार प्रॉपर्टी है।
प्रॉपर्टी सर्वे करने को लेकर प्रथम दिन टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी में सर्वे को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने प्रॉपर्टी की पैमाइश करने के कार्य बारे में जानकारी ली। जिसको लेकर कई घरों की पैमाइश की गई। इसके बाद आनलाइन डाटा फीड करने के बारे में टीम सदस्यों को बताया गया। शहर के 31 वार्ड की विभिन्न कॉलोनी व बाजारों में सर्वे कार्य किया जाएगा। मौजूदा समय में 90 हजार प्रॉपर्टी का होने का अनुमान है।
ये दस्तावेज करवाने होंगे उपलब्ध
शहर में सोमवार को सर्वे कार्य आनलाइन करने का कार्य किया जाएगा। प्रॉपर्टी के मालिकों को सर्वे टीम को बिजली व पानी के बिल की कॉपी, एक फोटो, आइडी प्रूफ, आधार नंबर, संपत्ति की रजिस्ट्री कॉपी, दुकान से संबंधित लाइसेंस की कॉपी, पूर्व में जमा करवाए गये प्रॉपर्टी टैक्स की कॉपी दिखानी होगी।
-- शहर में कंपनी द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। कंपनी की टीम ने फ्रेंडस कॉलोनी में प्रथम दिन सर्वे करने वाली टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। सोमवार से शहर में सर्वे कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गुरशरण सिंह, कर अधीक्षक, नगर परिषद