दिल्ली से आगे की ट्रेन की टिकट नहीें होने पर 10 यात्रियों को बस में नहीं जाने दिया
जागरण संवाददाता सिरसा हरियाणा रोडवेज की बसों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रेलवे ि
जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा रोडवेज की बसों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की रेलवे टिकट बुकिग होने पर ही सफर कर सकेंगे। विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली से आगे ट्रेन की टिकट बुक नहीं होने पर 10 यात्रियों की टिकट रद कर दी। जिससे सिरसा से दिल्ली के लिए गई बस में टिकट रद की गई यात्रियों को नहीं बैठने दिया गया। बस डिपो से गुरुग्राम के लिए दो बसें व पंचकूला व दिल्ली के लिए एक-एक बसें चली। वहीं दिल्ली से रोडवेज विभाग की बस 26 यात्रियों को लेकर सिरसा पहुंची। बस से पहुंचे सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इसके बाद ही घरों में वापस जाने दिया गया। सिरसा से 13 यात्रियों को जाने की दी अनुमति
सिरसा से दिल्ली के लिए शुक्रवार को सुबह 4 बजे चलने वाली बस में 23 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई हुई थी। जिसमें 10 यात्रियों ने दिल्ली से आगे रेलवे टिकट बुक नहीं करवा रखी थी। इस पर टिकट रद करने के साथ बस में नहीं बैठने दिया। बस में सीट खाली रहने पर विभाग के अधिकारियों ने फतेहाबाद डिपो से संपर्क किया। बस में फतेहाबाद डिपो से 9 यात्रियों को बैठकर दिल्ली के लिए रवाना किया। यात्री कम होने पर एक बस की रद
सिरसा डिपो में सिरसा से पंचकूला के लिए शुक्रवार को दो बस जाने की अनुमति थी। डिपो से पहली बस सुबह 6 बजे व दूसरी बस 8 बजे रवाना होनी थी। पंचकूला के लिए सुबह 6 बजे 8 यात्री ही पहुंचे। इस पर एक बस को रद कर दिया। इसके बाद 8 बजे दूसरी बस में 19 यात्रियों को पंचकूला के लिए रवाना किया। गुरुग्राम के लिए दो बस रवाना हुई जिनमें एक बस में 28 व दूसरी में 32 यात्री रवाना किए गये। हिसार के लिए नहीं चली एक भी बस
सिरसा डिपो से हिसार के लिए शुक्रवार को एक भी बस रवाना नहीं हुई। रोडवेज विभाग के पोर्टल पर हिसार के लिए ऑनलाइन टिकट बुक भी नहीं हुई। जिस पर हिसार जाने वाले यात्री परेशान नजर आए। बस स्टैंड में दिनभर हिसार तक जाने वाले लोग चक्कर काटते रहे। इसको लेकर बस स्टैंड में पूछताछ केंद्र व अधिकारियों से भी लोग बातचीत करते हुए नजर आए। दिल्ली से आने वाले सभी यात्रियों की हुई जांच
दिल्ली से रोडवेज विभाग की बस 26 यात्रियों को लेकर सिरसा पहुंची। सिरसा पहुंचे सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इसके बाद घर पर जाने की अनुमति दी गई। इसी के साथ सिरसा से पंचकूला, दिल्ली व गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों की भी जांच हुई। बसों को रवाना करने से पहले सैनिटाइज का छिड़काव किया गया। बसों में बैठने से पहले सभी यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज किए गए।
----------
रोडवेज की बस में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की टिकट बुकिग होनी जरूरी है। बस में वहीं यात्री सफर कर सकेंगे। अगर रेलवे टिकट बुकिग नहीं करवाई गई तो बस की टिकट रद होगी।
- केआर, कौशल, जीएम, सिरसा डिपो।