पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला
जागरण संवाददाता, रोहतक : पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार क
जागरण संवाददाता, रोहतक :
पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष रोमी ग्रेवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष ग्रेवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी तथा रुपये की कीमत में गिरावट भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अमरीका एक तरफ तो डॉलर के रेट बढ़ा रहा है तथा दूसरी तरफ भारत को अमरीका का कड़वा व महंगा तेल खरीदने के लिए बाध्य कर रहा है। जबकि पहले भारत ईरान जैसे पड़ोसी देशों से तेल खरीदता था। जिस कारण वह सस्ता व सुलभ था। रोमी ग्रेवाल ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की खपत देश का मध्यमवर्गीय व किसान करता है। खेती व ट्रांसपोर्ट में डीजल के बिना काम नहीं चल सकता और इसके महंगे होने से देश के समक्ष जबरदस्त महंगाई का दानव खड़ा हो गया है। भाजपा सरकार शुरू से ही पेट्रोल-डीजल के दामों को ऊंचे दामों पर बेचती आ रही है। जिससे देश में विकास की जगह विनाश होने लगा है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मोनू शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुबीर सैनी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंकज सचदेवा, लाला प्रधान, निशान्त अरोड़ा, प्रवीण नेहरा, तकदीर कादियान, संजय जांगड़ा, चरणजीत शर्मा, उदय कत्याल, अशोक कटारिया, विनय भाली, सतीश नाहर, काला, नरेंद्र टिटौली, पारस बुधवार, दीपक पाहवा, नरेश राठी, रामकिशन, हरफूल, नवीन, विकास खत्री, सोमबीर सैनी, नवीन दलाल, मंजीत, रवि, ओमबीर भराण, दीपक, पवन आदि सहित सैंकडो कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।