अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे 21 हजार लोग : वर्मा
जागरण संवाददाता रोहतक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल पि
जागरण संवाददाता, रोहतक :
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर के साथ लगते खाली मैदान में होगा। 50 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाले इस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 21 हजार लोगों का लक्ष्य रखा गया है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए शनिवार को लिक लांच किया जाएगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक शनिवार को एमडीयू के होटल मैनेजमेंट विभाग के कांफ्रेंस हॉल में होगी। यह बात जिला उपायुक्त आरएस वर्मा ने कही। वे शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 15 जून को योग दिवस समारोह की तैयारियों की की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा, समारोह के नोडल अधिकारी पी. अवनित आइएएस तथा पुलिस के एडीजीपी ओपी सिंह बैठक लेंगे। समारोह में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई मंत्री भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा एक मीडिया प्लान भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहतक मंडल के आयुक्त पंकज यादव ने भी तैयारियों के बारे पूरी जानकारी ली है। उपायुक्त ने कहा कि मदवि खेल परिसर में कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्राउंड की लेवलिग व सुधार का कार्य लगातार जारी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलघरों की चेकिग की जा रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनजीटी के कैलेंडर को निर्धारित समयावधि में लागू किया जाएगा। प्लास्टिक का प्रयोग करने पर आज 48 लोगों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे प्लास्टिक का प्रयोग न करें और निष्पादन के निर्धारित तरीके अपनाएं। इस अवसर पर उनके साथ जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी भी मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप