जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
नवरात्र शब्द संस्कृत भाषा से संबंधित है। जिसका अर्थ है नौ राते। इस उत्सव पर मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस पर्व को पूरे भारत में मनाया जाता है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : नवरात्र शब्द संस्कृत भाषा से संबंधित है। जिसका अर्थ है नौ राते। इस उत्सव पर मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस पर्व को पूरे भारत देश में बड़े जोश से मनाया जाता है। कई स्थानों पर तो आराधना के रूप में गरबा नृत्य भी किया जाता है। काफी संख्या में लोग श्रद्धा अनुसार उपवास भी रखते हैं। इसी परंपरा में जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल की जूनियर विग में भी यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी अध्यापिकाओं ने ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए छात्रों को नवरात्र उत्सव के महत्व के बारे में बताया। मां दुर्गा की पूजा विधि के बारे में भी छात्रों को रूबरू कराया गया। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर मनीषा, मुख्य अध्यापिका रेखा गुलिया ने अध्यापिकाओं सहित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा आराधना के रूप में डांडिया खेला।