Move to Jagran APP

झगड़े के बाद पति को मरा समझ पत्नी ने उठा दिया ऐसा खौफनाक कदम

पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कमरे में जाकर फंदा लगा दिया। पति को मरा समझ महिला ने भी फंदा लगा दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 03:27 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 08:53 AM (IST)
झगड़े के बाद पति को मरा समझ पत्नी ने उठा दिया ऐसा खौफनाक कदम
झगड़े के बाद पति को मरा समझ पत्नी ने उठा दिया ऐसा खौफनाक कदम

जेएनएन, रोहतक। क्षेत्र के गांव मोखरा में कहासुनी के बाद फांसी लगा आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे पति को महिला ने फंदा काटकर बचा लिया। मगर बाद में उसे मरा समझकर उसने खुद फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके पति का पीजीआइ में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के भाई की शिकायत पर महम थाना पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

मोखरा गांव निवासी सतेंद्र और सुशीला की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। उनके दो बेटे हैं। पुलिस के अनुसार सतेंद्र शराब पीने का आदी है, जिस कारण अक्सर दंपती के बीच विवाद रहता था। बृहस्पतिवार देर रात दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद सतेंद्र ने रस्सी को गले में बांधकर फांसी लगा ली। हालांकि तभी उसकी पत्नी सुशीला वहां पर पहुंच गई। सुशीला ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।

इस पर उसने चाकू से रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद सतेंद्र बेहोश हो गया। पति को मृत समझ सुशीला होश खो बैठी और उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद सतेंद्र को होश आया, तब जाकर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुशीला के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं सतेंद्र को पीजीआइ में भर्ती कराया गया। घटना का पता लगने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव आ गए। मृतका के भाई सतीश ने आरोप लगाया है कि सतेंद्र उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था, जिस कारण परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.