Move to Jagran APP

सकारात्मक सोच वाले लोग हुड्डा के साथ आकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें : दीपेंद्र हुड्डा

संवाद सहयोगी, महम : रोहतक से सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:17 PM (IST)
सकारात्मक सोच वाले लोग हुड्डा के साथ आकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें : दीपेंद्र हुड्डा
सकारात्मक सोच वाले लोग हुड्डा के साथ आकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें : दीपेंद्र हुड्डा

संवाद सहयोगी, महम : रोहतक से सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने दस साल में प्रदेश को नंबर-वन पर पहुंचा दिया था। भाजपा ने चार साल में प्रदेश को जहां विकास में पीछे धकेलने का काम किया, वहीं सामाजिक भाईचारा भी खराब किया है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने के साथ-साथ वापस चौधरी भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। सांसद गांव मोखरा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने महम से विधायक आनंद ¨सह दांगी के साथ गांव मदीना से मोखरा तक रोड शो किया। इस दौरान इनेलो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में आस्था प्रकट की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच वाले लोगों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। जनता इसका मन बना भी चुकी है। हरियाणा में आवश्यकता है कि दोबारा से हरियाणा रफ्तार पकड़ सके। विकास, खुशहाली, भाईचारे के लिए हम निमंत्रण देते हैं बाकी दलों में भी सकारात्मक सोच के लोग इस बदलाव में हमारा साथ दें। मोखरा गांव बड़ा भाई, हमेशा किया गांव का सम्मान : आनंद दांगी

महम से विधायक आनंद ¨सह दांगी ने कहा कि मोखरा गांव उनका बड़ा भाई है। उन्होंने हमेशा मोखरा का सम्मान किया और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में इस गांव के 200 युवाओं को नौकरी दी गई। आगे भी सरकार बनने पर गांव के बेरोजगार युवाओं के सामने नौकरी की समस्या का नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने इनेलो और भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने इनेलो पर वार करते हुए कहा कि एसवाईएल को लेकर किया गया जेल भरो आंदोलन महज ड्रामा सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि पानी के लिए जेल भरो के अंतर्गत तो उनका कोई भी नेता जेल में नहीं गया। मगर उन्होंने जो किया उसकी सजा वे जरूर काट रहे हैं।

इस अवसर पर बलराम दांगी, बिल्लू हुड्डा, जयदीप धनखड़, निर्मला राठी, नेसू पहलवान, पूर्व •िाला परिषद सदस्य संदीप मालिक, अनिल शर्मा, सुनील रांगी, विकास सीसर, फूल पहलवान, राजू ढाका, धर्मबीर वकील, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.