इनेलो रोहतक कार्यालय को लेकर बढ़ेगी तकरार
जागरण संवाददाता, रोहतक : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी टूटने के बाद अब प्रॉपर्टी और
जागरण संवाददाता, रोहतक : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी टूटने के बाद अब प्रॉपर्टी और कार्यालयों को लेकर विवाद शुरू हो गया हैं। हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक में भी इनेलो के कार्यालय को लेकर दोनों ही खेमों के कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति बन गई है। मगर जिस तरह से अजय चौटाला ने तीन दिन पहले इसी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और अब इसी खेमे के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रेसवार्ता करने का निर्णय लिया है। इससे तो स्पष्ट हो रहा है कि इस कार्यालय पर लगा इनेलो का झंडा किसी भी दिन उतर सकता है।
बता दें कि नए बस स्टैंड के समीप लंबे समय से इनेलो का कार्यालय है। पार्टी की बैठकें व अन्य गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होती रही हैं। कार्यालय में इनेलो का झंडा लगा हुआ है। पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व सांसद अजय ¨सह चौटाला और नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला के फोटो लगे हुए हैं। मगर अब अजय ¨सह चौटाला और अभय ¨सह चौटाला की राहें अलग-अलग हो गई है। इसलिए इस कार्यालय के मालिकाना हक को लेकर कार्यकर्ताओं के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जिस तरह से अजय चौटाला गुट की गतिविधियां इस कार्यालय में अचानक बढ गई है, उससे तो लगता है कि इनेलो का झंडा व नाम इस कार्यालय से कभी भी उतर सकता है। वर्जन
पार्टी कार्यालय पर मालिकाना हक के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। मगर जहां तक पता है कि यह चौधरी अजय ¨सह चौटाला के ही किसी परिचित का है। अगर अजय ¨सह चौटाला के समर्थन में कार्यालय में प्रेसवार्ता हो रही है, तो इसका मतलब साफ है।
धर्मपाल मकड़ौली, इनेलो के पूर्व जिला अध्यक्ष वर्जन
कार्यालय इनेलो पार्टी का है। अगर प्रॉपर्टी को लेकर कोई बात है तो यह सामने आ जाएगी। फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। पार्टी संगठन की तरफ से जो भी आदेश आएंगे, उनका पालन किया जाएगा। जो लोग इस्तीफा दे रहे हैं, वह तो पहले ही कार्यकारिणी में नहीं है।
सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष, इनेलो