Move to Jagran APP

महम में प्रवेश रापड़िया बने यूनियन प्रधान

हरियाणा कर्मचारी महासंघ महम ब्लाक के त्रिवार्षिक चुनाव उपमंडल के उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यलय में संपन्न हुए। जिसमें प्रवेश कुमार रापड़िया को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चुनाव जिला प्रधान जोगेंद्र सिंह बल्हारा व सचिव मनोज कुमार हुड्डा की देखरेख में चुनाव हुए। जिसमें देवीराम को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। यूनियन के जिला सचिव मनोज कुमार हुड्डा ने बताया कि प्रधान के साथ साथ नवीन फरमाणा को सचिव नीटू को उपप्रधान संदीप को कोषाध्यक्ष व मंजीत कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला कर तुरंत प्रभाव से कार्यभार दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:00 AM (IST)
महम में प्रवेश रापड़िया बने यूनियन प्रधान
महम में प्रवेश रापड़िया बने यूनियन प्रधान

संवाद सहयोगी, महम : हरियाणा कर्मचारी महासंघ महम ब्लाक के त्रिवार्षिक चुनाव उपमंडल के उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यलय में संपन्न हुए। जिसमें प्रवेश कुमार रापड़िया को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चुनाव जिला प्रधान जोगेंद्र सिंह बल्हारा व सचिव मनोज कुमार हुड्डा की देखरेख में चुनाव हुए। जिसमें देवीराम को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। यूनियन के जिला सचिव मनोज कुमार हुड्डा ने बताया कि प्रधान के साथ साथ नवीन फरमाणा को सचिव, नीटू को उपप्रधान, संदीप को कोषाध्यक्ष व मंजीत कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला कर तुरंत प्रभाव से कार्यभार दिया गया।

loksabha election banner

किसानों के समर्थन के लिए चलेगा अभियान

खरखौदा : शहर के विश्राम गृह में शुक्रवार को बैठक करते हुए दहिया खाप के पूर्व कार्यकारी प्रधान बिजेंद्र उर्फ ढीलू ने कहा कि यह आंदोलन जो कृषि कानून के खिलाफ चल रहा है, यह अकेले किसान का नहीं है। यह संघर्ष हर व्यक्ति का है, क्योंकि किसान के द्वारा पैदा किया गया अनाज ही हर व्यक्ति खाता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और संघर्षरत किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई में हिस्सा लें, इसके लिए वह गांवों में संपर्क अभियान चलाएंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सदस्य राजेंद्र उर्फ जिदर ने कहा कि आंदोलन को मजबूती देने के लिए उन्होंने डोर-टू-डोर संपर्क शुरू कर दिया है।

युवक को चाकू मारकर किया घायल

रोहतक : शिवाजी कालोनी थाना के गांव शिमली में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए पीजीआइएमएस भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार, सोनू निवासी खेड़ी साध और उसके मामा का बेटा प्रवेश निवासी सुनारियां बाइक पर खेतों में से जा रहे थे। जिस पर प्रवेश ने सोनू को चाकू मार दिए और फरार हो गया। ग्रामीणों ने सोनू को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.