Move to Jagran APP

11 कालेजियम सदस्यों पर बनी सर्वसम्मति, 89 पर कड़ी टक्कर की संभावना

सैनी शिक्षण संस्था के 100 कालेजियम सदस्यों के सात फरवरी को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 07:00 AM (IST)
11 कालेजियम सदस्यों पर बनी सर्वसम्मति, 89 पर कड़ी टक्कर की संभावना
11 कालेजियम सदस्यों पर बनी सर्वसम्मति, 89 पर कड़ी टक्कर की संभावना

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

सैनी शिक्षण संस्था के 100 कालेजियम सदस्यों के सात फरवरी को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है। रविवार शाम को चुनाव कार्यालय ने नामांकनों की छंटनी के बाद सूची लगा दी गई। सूची देखने के लिए तमाम प्रत्याशी संस्था परिसर में पहुंचे। सूची लगने के बाद अब चुनावी सरगर्मियां और तेज हो चली है।

चुनाव अधिकारी जेपी सैनी के मुताबिक 100 कालेजियम सदस्यों के लिए 232 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे। जिनमें से छंटनी के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन रद हो गया है। अब 231 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि कोई भी प्रत्याशी 18 व 19 को नाम वापस ले सकता है। अगर इन तारीखों में भी किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया तो 20 जनवरी को प्रत्याशियों की फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिसके बाद 21 व 22 जनवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। चुनाव में 11 कालेजियम पर सर्वसम्मति देखने को मिली है। वहीं, 54 में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। 28 में तीन-तीन ने जबकि सात में चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरा हुआ है। ऐसे में 89 कालेजियम सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के बीच कड़ी चुनावी टक्कर रहने की संभावना जताई जा रही है। 13 महिला प्रत्याशियों ने भी नामांकन भरा हुआ है। सार्थक सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं जबकि करतार सिंह सबसे अधिक आयु के प्रत्याशी हैं। सभी 100 कालेजियम सदस्य चुने जाने के बाद संस्था के गवर्निंग बाड़ी के चुनाव होंगे। 21 फरवरी को गवर्निंग बाड़ी के चुनाव होने प्रस्तावित हैं। सैनी संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव में इस बार 11082 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सैनी शिक्षण संस्था के चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

- जेपी सैनी, चुनाव अधिकारी, सैनी शिक्षण संस्था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.