भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाई धर्मेंद्र हुड्डा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे कई दिग्गज नेता
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह हुड्डा को श्रद्धांजलि देने कई कांग्रेसी दिग्गज प्रदेश के विधायक पूर्व विधायक पूर्व मंत्री व विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे हैं।
जेएनएन, रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाई धर्मेंद्र सिंह हुड्डा की श्रद्धांजलि सभा में शोक जताने कई दिग्गज नेता पहुंचे। धर्मेंद्र सिंह हुड्डा का गत दिनों बीमारी के कारण निधन हो गया था। उन्हें चार-पांच साल पहले निमोनिया हुआ था। तब से वह बार-बार बीमार हो रहे थे। डेढ़ माह से वह पीजीआइ में भर्ती थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
धर्मेंद्र हुड्डा को श्रद्धांजलि देने प्रदेश के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे हैं।श्रद्धांजलि देने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी, मुकुल वासनिक, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, पूर्व मंत्री जेपी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक कुलदीप वत्स, शकुंतला खटक, जयवीर वाल्मीकि शामिल थे।
इसके अलावा श्रद्धांजलि सभा में श्रीकृष्ण हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, बलबीर वाल्मीकि, जगबीर मलिक, बीबी बतरा, धर्म सिंह छोकर, गीता भुक्कल, रघबीर कादियान, देवेंद्र बबली, राजेन्द्र जून, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, सुरेंद्र पंवार, राजस्थान के मंत्री हरीश चौधरी, लालचंद कटारिया, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ आदि भी शामिल हुए।
69 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह हुड्डा का गत शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के अलावा कांग्रेस के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों के अलावा तमाम राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें