पदाधिकारियों को दिए पार्टी को मजबूत करने के टिप्स
जागरण संवाददाता, रोहतक : कैनाल विश्राम गृह में भाजपा जिला कार्यकारिणी एससी मोर्चा की बैठक
जागरण संवाददाता, रोहतक :
कैनाल विश्राम गृह में भाजपा जिला कार्यकारिणी एससी मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महाबीर बागड़ी ने की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा रामअवतार वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहुजा मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला पदाधिकारियों को टिप्स दिए तथा सरकार की नीतियां व कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में पार्टी में एससी मोर्चे द्वारा देशभर में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का कार्यक्रम रोहतक में मनाया जाएगा व सभी कार्यकर्ता इस में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी ऊषा बिडलान, जिला महामंत्री कप्तान ¨सह जसिया, जिला उपाध्यक्ष रवि चौहान, जिला सचिव इश्वर बिड्डू, जिला सचिव कृष्ण मुरारी, सुरेंद्र ठेकेदार, पवन शास्त्री, सुमित्रा भट्टी उपस्थित थे।