पश्चिमी यूपी और देहरादून में गिरोह तैयार कर रहा है 50 हजारी अशोक डोगा
विनीत तोमर, रोहतक : रोहतक पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका 50 हजारी कुख्यात अशोक डोगा अब पश्चिमी यूपी और देहरादून में अपनी जड़े जमा रहा है। इसके लिए वह लगातार वहां के युवाओं से संपर्क कर उन्हें अपने साथ जोड़ रहा है और वहीं की आइडी का नंबर भी इस्तेमाल कर रहा है। कुख्यात डोगा का टारगेट है कि जिस तरह रोहतक समेत आसपास के जिलों में उसका वर्चस्व है उसी तरह पश्चिमी यूपी और देहरादून में भी अपनी पैठ जमाए। सीआइए-1 द्वारा रिमांड पर लिए गए गिरोह से पांच सदस्यों से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है।
विनीत तोमर, रोहतक
रोहतक पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका 50 हजारी कुख्यात अशोक डोगा अब पश्चिमी यूपी और देहरादून में अपनी जड़े जमा रहा है। इसके लिए वह लगातार वहां के युवाओं से संपर्क कर उन्हें अपने साथ जोड़ रहा है और वहीं की आइडी का नंबर भी इस्तेमाल कर रहा है। सीआइए-1 द्वारा रिमांड पर लिए गए गिरोह से पांच सदस्यों से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है।
रोहतक पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में बलियाणा गांव का रहने वाला कुख्यात अशोक डोगा टॉप पर है। जिस पर रोहतक पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पिछले कुछ समय से अशोक डोगा की सक्रियता रोहतक में नहीं था, लेकिन 29 अक्टूबर को हिसार रोड स्थित शराब के एल-1 गोदाम पर हुई डकैती को इस गिरोह ने अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। 37 लाख में गिरोह के सदस्य शामिल रहे, जबकि उसकी पूरी रेकी खुद अशोक डोगा ने की थी। हालांकि बाद गिरोह के कई सदस्य सोनीपत पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। इसमें से पांच सदस्यों को सीआइए-1 की टीम ने रिमांड पर ले रखा है। जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि जिन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है वह मूल निवासी हरियाणा के ही है, लेकिन गिरोह को मजबूत बनाने के लिए उसमें से कुछ सदस्य खुर्जा और कुछ देहरादून में रह रहे थे। दरअसल, अशोक डोगा हरियाणा के साथ अब पश्चिमी यूपी और देहरादून में अपने पैर पसार रहा है। इसके लिए वहां के युवाओं से संपर्क कर गिरोह को मजबूत बनाया जा रहा है। पुलिस को चकमा देने में माहिर है डोगा
कुख्यात अशोक डोगा पर सांपला, शिवाजी कॉलोनी, सिटी थाना और अर्बन एस्टेट समेत अन्य थानों में भी हत्या और लूट समेत कई मामले दर्ज है। अशोक डोगा पुलिस को चकमा देने में इतना माहिर है कि उसकी लोकेशन पिछले कुछ समय से रोहतक क्षेत्र में ही मिल रही है, लेकिन फिर भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा। शराब के एल-1 गोदाम में भी डकैती से पहले डोगा ने ही रेकी की थी। उस समय भी उसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। गिरोह के सदस्यों पर है यह मामले दर्ज
- मदीना गांव के रहने वाले आरोपित पवन उर्फ पोना पर सोनीपत के मुरथल, बरौदा और रोहतक के पीजीआइ थाने में हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज है।
- हिसार के सूर्य नगर निवासी र¨वद्र उर्फ गोलू पर मुरथल, यमुनानगर, हिसार सिटी थाना, एचटीएम हिसार और सिविल लाइन थाना हिसार में कई मुकदमे है।
- सोनीपत के आहुलाना गांव निवासी कृष्ण उर्फ गाठा पर मुरथल, बरौदा और पीजीआइ थाने में केस दर्ज।
- बलियाणा निवासी र¨वद्र उर्फ बौरी पर मुरथल, जनकपुरी दिल्ली, बरौदा और हिसार के लाडवा थाने में मामले दर्ज है।
- ¨रडाना गांव निवासी रौनक उर्फ काला पर जनकपुरी दिल्ली और अर्बन एस्टेट रोहतक में केस दर्ज है। गिरोह के सदस्य खुर्जा और देहरादून में रह रहे थे, जो शराब गोदाम में डकैती डालने के लिए आए थे। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। इसमें काफी जानकारी सामने आ रही है।
- एएसआई विनोद, जांच अधिकारी सीआइए-1