Move to Jagran APP

देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानी पूर्णचंद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : भूपेंद्र हुड्डा

हुड्डा ने किया स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पूर्णचंद आजाद की प्रतिमा का अनावरण

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 07:21 PM (IST)
देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानी पूर्णचंद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : भूपेंद्र हुड्डा
देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानी पूर्णचंद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : भूपेंद्र हुड्डा

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय पूर्णचंद आजाद का देश की आजादी में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल थे। हुड्डा ने पूर्णचंद आजाद की अष्टधातु से बनी प्रतिमा का अनावरण किया और मौजूद लोगों को संबोधित किया।

हुड्डा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की याद में आयोजित किसी भी कार्यक्रम में जाना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। क्योंकि, इन्हीं महान् विभूतियों की कुर्बानियों के चलते देश को आजादी मिल पाई है। इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बताये मार्ग पर चलना होगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी कि वो इतिहास के साथ छेड़छाड़ न करे और देश के लिए कुर्बानियां देने वालों का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि जो देश या समाज अपने पूर्वजों व उनके योगदान को भूल जाता है, वह तरक्की नहीं कर सकता।

स्वतंत्रता सेनानी पूर्णचंद आजाद के पुत्र दी शहीदान-ए-वतन यादगार कमेटी के प्रधान मनमोहन आजाद ने बताया कि दिल्ली से तैयार कराई गई इस प्रतिमा की ऊंचाई आठ फीट है। इसके साथ ही स्टैंड और सीढि़यों के साथ कुल ऊंचाई करीब 15 फीट तक होगी। उन्होंने बताया कि उनके पिता पूर्णचंद ने देश को आजाद कराने के लिए कई साल के लिए जेल में बंद रहे। देश की आजादी के बाद रोहतक पहुंचे। कांग्रेस से जुड़े रहे और साल 2021 में उनका निधन हो गया। स्वर्गीय पूर्णचंद ने शहर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित की थी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य शादी लाल बतरा, सुभाष बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, दी शहीदान-ए-वतन यादगार कमेटी के प्रधान मनमोहन आजाद समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.